नेपाल में अवैध रूप से रहने के आरोप में 10 बांग्लादेशी नागरिक काठमांडू में गिरफ्तार

Kathmandu
  • गिरफ्तार सभी बांग्लादेशी नागरिक काठमांडू की पांच पश्मीना फैक्ट्रियों में कर रहे थे काम
  • सशस्त्र प्रहरी बल ने सभी को आव्रजन विभाग को सौंपा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Kathmandu: नेपाल की राजधानी काठमांडू में अवैध रूप से प्रवेश कर विभिन्न पश्मीना फैक्ट्रियों में काम करने के आरोप में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सशस्त्र प्रहरी बल (APF) नेपाल की इंटेलिजेंस ब्यूरो टीम द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर काठमांडू की पांच अलग-अलग पश्मीना फैक्ट्रियों में छापेमारी कर इन नागरिकों को हिरासत में लिया। यह सभी विदेशी नागरिक बिना किसी वैध दस्तावेज (वीजा/वर्क परमिट) के अवैध रूप से नेपाल में रहकर पश्मीना कारखानों में मजदूरी कर रहे थे। जिन फैक्ट्रियों में रेड की गई उनमें रुबी पश्मीना कंपनी, लिस्टिमाई पश्मीना उद्योग, आरपी पश्मीना उद्योग, सिद्धार्थ सिवानी पश्मीना उद्योग और गोल्डेन पश्मीना हैंडीक्राफ्ट शामिल हैं।

ये भी पढें

पेशावर स्कूल हादसा: छत गिरने से 21 बच्चों की मौत, 40 घायल

सशस्त्र प्रहरी बल के प्रवक्ता DIG नेत्र कार्की के अनुसार, पकड़े गए सभी 10 बांग्लादेशी नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए काठमांडू के कालिकास्थान स्थित आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया है।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद मुक्तार हुसेन, 39 वर्षीय अब्बास अली, 46 वर्षीय रफीक आलम, 40 वर्षीय मोहम्मद आरिफ सोसन, 30 वर्षीय अजीजुल, 29 वर्षीय अब्दुल कादर, 37 वर्षीय मोहम्मद आलम, 36 वर्षीय मेहताब मंडल, 20 वर्षीय रतुल इस्लाम और 30 वर्षीय बसर खान के रूप में हई है। कार्रवाई के बाद सभी 10 लोगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए काठमांडू के कालिका स्थान स्थित आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया है। सशस्त्र प्रहरी बल के प्रवक्ता DIG नेत्र कार्की ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढें

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

प्रवेश और कामकाज के दस्तावेजों पर सवाल

इस कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिक नेपाल में किस प्रक्रिया के तहत दाखिल हुए थे और उनके पास वैध प्रवेश, निवास तथा रोजगार से संबंधित दस्तावेज थे या नहीं हैं। हालांकि,अधिकारियों की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मामले में आगे की स्थिति आव्रजन विभाग की जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल

मोदी और जयशंकर से मिलीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

 

 

Peshawar
homeslider International

पेशावर स्कूल हादसा: छत गिरने से 21 बच्चों की मौत, 40 घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक निजी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 21 बच्चों की मौत होने की खबर है, जबकि 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर […]

Read More
accidents homeslider International

पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान […]

Read More
New Delhi
International

मोदी और जयशंकर से मिलीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

New Delhi: भारत यात्रा पर आई कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अलग-अलग मुलाकात की, जिनमें दोनों देशों के बीच व्यापार, प्राैद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, रक्षा और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और […]

Read More