गुडंबा: करंट लगने से संविदाकर्मी की झुलस कर मौत

death 2
  • मुख्य मार्ग पर बिजली की मरम्मत करते समय हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली मरम्मत करते समय एक संविदाकर्मी की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित तरहिया गांव निवासी 45 वर्षीय परशुराम गुडंबा क्षेत्र के कल्याण पुर स्थित विद्युत विभाग में बतौर संविदाकर्मी के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि परशुराम शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे जगरानी अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहे थे कि इसी दौरान अचानक बिजली तार में करंट आने से मरम्मत कर रहे लाइन मैन परशुराम करंट की चपेट में आ गए और झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई मोहन ने पुलिस को बताया कि मृतक चार भाईयों में से एक थे। मोहन के मुताबिक मृतक के तीन बेटियां, एक बेटा है। घटना होने की खबर मिलते ही मानो परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो परशुराम की दशा देख बेहाल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बारावफात का जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Spread the love

Crime News

मेटा के अलर्ट पर 6 मिनट में पहुंची पुलिस

फंदे से झूलती युवती की बचाई जान ए अहमद सौदागर Lucknow : सोशल मीडिया पर सुसाइड का वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रही 24 वर्षीय युवती को गोरखपुर पुलिस ने महज 6 मिनट में पहुंचकर बचा लिया। पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को मेटा कंपनी से मिले अलर्ट पर यह त्वरित कार्रवाई हुई। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज

माडल श्रद्धा दुबे का कनेक्शन खंगालेगी पुलिस, श्रद्धा पर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज है हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमे ऊंची रसूख की शह पर करती थी कैफे संचालक को ब्लैकमेल? गिरफ्तारी के बाद सच आएगा सामने, शरीर पर मिले घाव ही घाव ए अहमद सौदागर Hazratganj : क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन […]

Spread the love
Read More