बारावफात का जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बारावफात

बारावफात सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार मातहतों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश

ए अहमद सौदागर

Barawafat procession : 12 रबी उल अव्वल यानी बारावफात के मौके पर मंगलवार को सुन्नी समुदाय का जुलूस सुबह अमीनाबाद स्थित झंडे वाला पार्क से शुरू होकर ऐशबाग ईदगाह पर जाकर समाप्त होगा।
बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ में करीब नब्बे लाख लोगों की भीड़ जमा होने की उम्मीद है। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दौरान वीडियो कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर होगी।

जुलूस के दौरान शांति भंग करने का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही मारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। यह जुलूस झंडे वाला पार्क से सुबह दस बजे से शुरू होकर मौलवीगंज, गंगा प्रसाद रोड, रकाबगंज चौराहा, नादान महल रोड, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा, हैदरगंज तिराहा, होते हुए ऐशबाग ईदगाह शाम चार बजे के करीब संपन्न होगी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पांच जोन एवं 23 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन पुलिस उपायुक्त, 16 अपर पुलिस उपायुक्त, 38 सहायक पुलिस आयुक्त, 54 निरीक्षक, 475 उपनिरीक्षक, 665 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 145 महिला आरक्षी, 11 कंपनी पीएसी बल, दो कंपनी आरआरएफ, एक एटीएस टीम, छह क्यूआरटी, व चार महिला क्यूआरटी तैनात रहेंगी। इसके अलावा एलआईयू, दो ड्रोन कैमरा, 36 क्लस्टर मोबाइल तथा दस घुड़सवार को लगाया गया है। इस दौरान यातायात व्यवस्था में भी बदलाव रहेगा।

Lucknow
Uttar Pradesh

लखनऊ में ‘संविधान रक्षा’ मार्च, खरगे होंगे शामिल

Lucknow: संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘संविधान रक्षा’ मार्च आयोजित किया है। इस मार्च में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹5,000, अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणापत्र

SP Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को मेनिफेस्टो जारी करते हुए युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और छात्रों के लिए कई बड़े वादे किए। सबसे बड़ा ऐलान पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

आजम खान का चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला,बोले- ‘अपना राजनीतिक करियर खत्म कर लिया’

Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चंद्रशेखर के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपना करियर खुद खत्म कर लिया है। आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर […]

Read More