शिक्षक ही निकला भक्षक: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार

Untitled 18 copy 7
  • सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है, जिस शिक्षक के यहां घरवाले अपनी 13 वर्षीय मासूम बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के लिए भेजते थे, वही उसकी आबरू पर डाका डालकर गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह अपनी 13 वर्षीय बच्ची को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के बी28/एस तीन बसेरा में रहने वाले वीर सिंह यादव उर्फ विराज के ट्यूशन पढ़ाने के लिए भेजते थे।

ये भी पढ़ें

मड़ियांव: बंद मकानों में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज के मुताबिक इस मामले में 21 फरवरी 2026 को वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो घटना सही पाए जाने पर आरोपी बांदा जिले के भभुआ थाना क्षेत्र व हाल पता सुशांत गोल्फ सिटी निवासी वीर सिंह यादव उर्फ विराज को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More