मड़ियांव: बंद मकानों में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

Untitled 17 copy 6
  • सरगना सहित दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी के गहने, मोबाइल फोन
  • मोटरसाइकिल व 8,800 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेधड़क होकर बंद मकानों का ताला तोड़कर लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह गिरोह का खुलासा कर उत्तरी जोन की क्राइम ब्रांच व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस इन्हीं दोनों ने बीते सात दिसंबर 2025 को प्रीति नगर निवासी संतोष गुप्ता और 16 फरवरी 2026 को एक अन्य मकान का ताला तोड़कर चोरी किया था। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व 8,800 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें

होली आते ही जगा विभाग, छापे से मचा हड़कंप

डीसीपी उत्तरी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मड़ियांव पुल के नीचे कुछ संदिग्ध लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर इंस्पेक्टर मड़ियांव डीसीपी उत्तरी की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का दावा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो दिन में रैकी करने के बाद रात होते ही बंद मकानों में धावा खोलकर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर भाग निकलते हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम लखीमपुर-खीरी व हाल पता अन्ना मार्केट मड़ियांव निवासी सोनू वर्मा उर्फ बोगा व दूसरे ने मड़ियांव क्षेत्र के अजीज नगर निवासी सुन्दर लाल गुप्ता बताया।

ये भी पढ़ें

यूपी में 88 हजार से ज्यादा गुमशुदा लोगों की हुईं बरामदगी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपितों ने क्षेत्र में चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।
पुलिस को इनके पास से करीब 18 लाख रुपए कीमत के जेवरात, दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 8,800 नकदी बरामद हुई है। डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम देने के मामले में सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

Spread the love

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More