यूपी में 88 हजार से ज्यादा गुमशुदा लोगों की हुईं बरामदगी

Untitled 6 copy 25

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी पुलिस ने गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान के नतीजे सार्वजनिक किए हैं। प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजीव कृष्ण ने बताया कि पिछले दो वर्षों में दर्ज मामलों में बड़ी संख्या में लोगों को ढूंढ़ निकाला गया है। हालांकि अब भी हजारों लोग लापता हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 के बीच कुल 1,08,372 गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुईं। व्यापक खोज अभियान के जरिए 88,022 लोगों का पता लगाया गया। इनमें कुछ ऐसे मामले भी शामिल हैं, जिनमें संबंधित व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद 20,350 लोग अब तक खोजे नहीं जा सके हैं।

ये भी पढ़ें

जानलेवा: चाइनीज माझे की बिक्री को लेकर प्रदेश भर में चला अभियान, 13 गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय की ओर से इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी, आईजी और एसएसपी को निर्देश जारी कर भविष्य में भी निरंतर अभियान चलाने को कहा गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कई मामलों में लोग स्वयं घर लौट आए थे।लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी, जिससे रिकॉर्ड अपडेट होने में देरी हुई। वर्तमान में रिकवरी रेट 81.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सभी आंकड़े सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि निगरानी और समीक्षा की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

 

Spread the love

One thought on “यूपी में 88 हजार से ज्यादा गुमशुदा लोगों की हुईं बरामदगी”

Comments are closed.

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More