जानलेवा: चाइनीज माझे की बिक्री को लेकर प्रदेश भर में चला अभियान, 13 गिरफ्तार

Arrested
  • इस अभियान में 117 गोदामों एवं 11,899 दुकानों को किया गया चेक

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। प्रदेश में चाइनीज मांझे के निर्माण औऱ भण्डारण एवं उपयोग औऱ बिक्री पर रोक लगाये जाने को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाया गया। इस अभियान में 117 गोदामों एवं 11,899 दुकानों को चेक किया गया। चाइनीज मांझे को लेकर चलाये गये अभियान में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध सिंथेटिक मॉझा व शीशा लेपित नायलान पतंग डोरी की बरामदगी की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 1,93,960 रूपये है।

इस अभियान के तहत कुल चौदह मुकदमे दर्ज किये गये।अभियान के दौरान दर्ज मुकदमों में 13 व्यक्ति नामजद तथा एक व्यक्ति प्रकाश में आया है।इसमें कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण नें बताया कि उच्च न्यायालय व एन०जी०टी० औऱ उप्र शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में समय-समय पर चाइनीज मॉझे के निर्माण औऱ भण्डारण औऱ बिक्री पर रोक लगाये जाने को लेकर समय-समय पर विशेष अभियान चलाये जाते रहें है। विगत सप्ताह इस हेतु चलाये गये विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है। डीजीपी नें बताया कि प्रदेश के समस्त पुलिस आयुक्त एवं समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक औऱ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपदों को इसकी बिक्री पर रोक लगाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

गोली लगते ही तीनों ने मौके पर ही तोड़ा दम घटना को अंजाम देने के बाद कातिल बच्चों सहित कमरे में खुद को किया कैद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ ढेर DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर कमरे में बंद बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश, […]

Spread the love
Read More