
काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल
राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं।
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार काइगर कार से जोरदार टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा से नेपाल घूमने जा रहे थे।
ये भी पढें
पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर
बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बसपा के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर के बाद अर्टिगा अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूचना पर पहुंची नौतनवां थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मामले की जांच की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम
पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर
दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या
एक्सीीडेंट से भयभीत थी सिया, ब्रेक तक टूट गए थे


One thought on “नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा”
Comments are closed.