कानपुर में रंजिश के कारण हिंसक संघर्ष, भाजपा नेता सोनू राठौर घायल

screenshot 2026 02 18 081752 1771383843

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। छपेड़ा पुलिया निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले चाकू से वार किया और फिर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग मिलकर सोनू राठौर पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पहले बजरंग दल से जुड़ा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

 

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा कदम, छः आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सब्जी मंडी में ब्याज पर पैसा देने और तहबाजारी वसूली को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि कुछ महीने पहले इसी मुद्दे पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। परिजनों की तहरीर पर रावतपुर थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी क्षेत्र में वसूली और अवैध लेनदेन को लेकर पहले भी तनाव की स्थिति बन चुकी है। फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

NASA की चेतावनी: ‘शहर-नाशक’ एस्टेरॉयड्स, 15,000 अनदेखे खतरनाक पिंड संभव

 

Spread the love

Mass Marriage Scheme
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

एक दूजे के लिए हुए 220 जोड़े,मिला नया आसमान उमेश चन्द्र त्रिपाठी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नौतनवां कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 220 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। पूरे समारोह में खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू, […]

Spread the love
Read More
Johar University Demolition
Uttar Pradesh

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

Johar University Demolition : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई अब लगभग तय मानी जा रही है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विश्वविद्यालय परिसर की 40 में से 38 इमारतों को अवैध निर्माण घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का […]

Spread the love
Read More
Sealed Row House
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण के अफसरों को नहीं दिख रहा अवैध निर्माण

Sealed Row House सील रॉ हाउस और बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण कार्य होटल से सामने खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई निर्माण कर किया जा रहा कब्जा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चले जाने के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुधरने का नाम भी ले रहे […]

Spread the love
Read More