राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा कदम, छः आरोपियों को किया गिरफ्तार

untitled 58 1771332622

राजस्थान में वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा पेपर लीक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी। शिकायत मिली थी कि विज्ञान और सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान विषय के प्रश्नपत्र लीक किए गए थे और डमी अभ्यर्थियों को बैठाकर परीक्षा पास कराई गई।दरअसल, 24 दिसंबर 2022 को आयोजित परीक्षा का एक पेपर लीक होने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

NASA की चेतावनी: ‘शहर-नाशक’ एस्टेरॉयड्स, 15,000 अनदेखे खतरनाक पिंड संभव

बाद में 29 जनवरी 2023 को दोबारा परीक्षा कराई गई। जांच में सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों ने संगठित गिरोह की मदद से डमी कैंडिडेट बैठाकर न केवल परीक्षा पास की, बल्कि नियुक्ति भी हासिल कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने जांच शुरू की।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल के अनुसार, आरोपियों की पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि कई मामलों में केवल फोटो के आधार पर ही मिलान करना था। इस कठिनाई को दूर करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया गया, जो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन डाटाबेस से संदिग्ध तस्वीरों का मिलान कर सकता था। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई।17 फरवरी 2026 को अंडमान-निकोबार, कोलकाता, जयपुर, कोटा और जालौर सहित छह स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई।

ये भी पढ़ें

सोने और चांदी के कीमतों में फिर बढ़ोतरी, आज का रेट जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का

 

इस कार्रवाई में कई डमी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, कुछ आरोपियों ने तीन से पांच लाख रुपये लेकर परीक्षा दी थी। इन सभी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।अब तक इस मामले में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मूल अभ्यर्थी, डमी परीक्षार्थी और बिचौलिए शामिल हैं। जांच एजेंसियां अब आरोपियों की शैक्षणिक डिग्रियों और उनकी नियुक्तियों का सत्यापन कर रही हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई ने साफ संकेत दिया है कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

Spread the love

Untitled 2 copy
accidents Crime News homeslider Rajasthan

सड़क बनी काल: परीक्षा देने जा रही मां को डंपर ने कुचला

The Road Turned Deadly : राजस्थान के झुंझुनूं शहर में बुधवार सुबह हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा पूरे इलाके को गम में डुबो गया। इंडाली बायपास स्थित गोलाई मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि 24 वर्षीय पूजा कुमारी की मौके पर ही […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News homeslider National Rajasthan

राजस्थान में राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजस्थान में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कोच धुएं और लपटों से घिर गया। हालांकि राहत की […]

Spread the love
Read More
raj
Politics Rajasthan

राजस्थान के डिस्टर्ब्ड एरिया बिल पर राजनीति

राजस्थान की राजनीति इन दिनों एक ऐसे प्रस्तावित कानून के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसने सत्ता, विपक्ष, समाज और प्रशासन सभी को आमने-सामने ला खड़ा किया है। राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया डिस्टर्ब्ड एरिया बिल 2026 सिर्फ एक विधायी पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सामाजिक ताने-बाने, संपत्ति के अधिकार और राज्य की […]

Spread the love
Read More