खंडवा में किन्नर गुरु सितारा ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला ‘सीता’  शहर में चर्चा तेज

नया लुक डेस्क

खंडवा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नर समाज की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नया नाम “सीता” दिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

महादेवगढ़ मंदिर में हुई धार्मिक विधि

जानकारी के अनुसार, खंडवा स्थित प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सौम्या सखी की मौजूदगी में मंदिर के पुजारी द्वारा प्रायश्चित हवन कराया गया, जिसके बाद सितारा गुरु की सनातन धर्म में विधिवत “घर वापसी” कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अब वह सीता नाम से जानी जाएंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग मंदिर पहुंचे और खुशी जताते हुए जश्न भी मनाया।

मंदिर प्रबंधन ने किया स्वागत

महादेवगढ़ मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपनी इच्छा से धर्म स्वीकार करना व्यक्ति का व्यक्तिगत निर्णय होता है और मंदिर में विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

ये भी पढ़ें

महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो का ट्यूमर, जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई जान

पहले कौन थीं सितारा?

बताया जाता है कि पहले उनका नाम वाहिद अहमद था। बाद में किन्नर समाज से जुड़ने के बाद वह “सितारा गुरु” के नाम से पहचानी जाने लगीं। अब सनातन धर्म अपनाने के बाद उनका नया नाम सीता रखा गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

हाल की घटनाओं के कारण बढ़ी चर्चा

यह मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि हाल ही में भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद सामने आया था। कुछ किन्नरों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए थे, जिस पर प्रदर्शन भी किया गया था। हालांकि इन आरोपों की अलग-अलग स्तर पर जांच और पुष्टि का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में SIR के काम में गड़बड़ी के आरोप में सात अधिकारी हुए निलंबित

व्यक्तिगत आस्था का मामला

विशेषज्ञों का मानना है कि धर्म परिवर्तन या आस्था से जुड़े फैसले व्यक्तिगत होते हैं और ऐसे मामलों में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

homeslider International

नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार, सरकार ने कसा शिकंजा

अखबार, पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर बड़ा प्रहार, विज्ञापन बंद करने का आदेश नेपाल सरकार सरकारी मीडिया पर हो सकती है मेहरबान उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में मीडिया जगत को झकझोर देने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के शाखा अधिकृत विनोद रेग्मी द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब […]

Read More
Delhi homeslider National

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

AAP में हुआ बड़ा फेरबदल, चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता, पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र, नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More