पश्चिम बंगाल में SIR के काम में गड़बड़ी के आरोप में सात अधिकारी हुए निलंबित

694230734ea35 sir in west bengal 172413460 16x9 1

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारत निर्वाचन आयोग ने SIR कार्य में लगे सात अधिकारीयों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गंभीर कदाचार के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई। आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

अधिवक्ता शोएब हत्याकांड: चार दिन बीतने के बाद भी नहीं मिले कातिल

निलंबित सभी अधिकारी SIR प्रक्रिया में सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO) के रूप में कार्यरत थे। आमतौर पर बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं, जिन्हें मतदाता सूची के अद्यतन और चुनावी कार्यों के लिए आयोग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया जाता है। आयोग के आदेश के अनुसार, मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि संबंधित अधिकारियों के कैडर नियंत्रक प्राधिकरणों के माध्यम से बिना किसी देरी के विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए। साथ ही, की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराई जाए। (BNE )

ये भी पढ़ें

म्यूनिख कॉन्फ्रेंसः UNSC रिफॉर्म का संकल्प, फुर्तीली और गतिशील विदेश नीति

2 thoughts on “पश्चिम बंगाल में SIR के काम में गड़बड़ी के आरोप में सात अधिकारी हुए निलंबित”

Comments are closed.

New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More
Education Uttar Pradesh

यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगी डिजिटल सौगात, CM योगी 20 नवंबर को बांटेंगे टैबलेट

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत टैबलेट वितरण का भव्य कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने […]

Read More
Donation theft case
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

Donation theft case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार को […]

Read More