सेवानिवृत्त IPS अधिकारी के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन

Untitled 7 copy 13
  • DGP सहित पुलिस अफसरों ने दिवंगत अधिकारी को दी श्रद्धांजलि 
ए अहमद सौदागर 
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार  स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा  के निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस अफसरों श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा
बताया गया कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा का जन्म 18 नवम्बर, 1948 को जनपद लखनऊ में हुआ था। वे वर्ष 1976 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए तथा वर्ष 1993 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होकर प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे। बताया जा रहा है कि  30 नवंबर 2008 को वह अपनी अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हुए । अखिलेश मेहरोत्रा  का  तीन फरवरी 2026 को दुःखद निधन हो गया। स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा अपने पीछे दो पुत्र व उनका भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अखिलेश मेहरोत्रा  ने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य सम्पादित कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। अखिलेश मेहरोत्रा  का लगभग 32 वर्षों से अधिक का सेवाकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। डीजीपी ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें गणतंत्र दिवस 2000 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया । स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा जी अपनी उपलब्धियों के लिये सदैव हमारी स्मृति में बने रहेंगे ।

कांग्रेस
Central UP

समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाएगा कांग्रेस का रचनात्मक विभाग लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में बुधवार को रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने प्रेसवार्ता में कहा कि रचनात्मक कांग्रेस विभाग समान विचारधारा रखने वाले कांग्रेस के बाहर के सामाजिक संगठनों, समुदायों, और आंदोलन संगठनों को जोड़ने का काम करेगा, […]

Read More
Untitled 3 copy
Central UP Crime News homeslider

400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, मूसानगर थाने में तहसीलदार ने दर्ज कराया मुकदमा जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका आई सामने कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर देहात […]

Read More
सिलेंडर
Central UP homeslider

बड़े मंगल के भंडारों पर दिखा महंगे सिलेंडर का असर

जगह जगह लगने वाले भंडारों की संख्या हुई सीमित लखनऊ। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर लगने वाले भंडारों की संख्या काफी सीमित हो गई। गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की वजह से पहले बड़े मंगल पर बीते वर्षों की अपेक्षा भंडारों की संख्या काफी कम दिखाई पड़ी। बड़ी महंगाई के बाद भी […]

Read More