प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे

सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने उपस्थित सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए जिले के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं बीएलए-2 अपने-अपने बूथों पर कम से कम 20 नये मतदाताओं के नाम बढ़ाने का काम करेंगे।

 भी पढें

सरकार में हर विभाग और हर कार्य में हो रहा भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

जिससे प्रत्येक बूथ को और मजबूत किया जा सके। साथ ही 5 अगस्त 2026 को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा  की जयन्ती जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर, में मनायी जायेगी, जिसमें पार्टी के अधिक से अधिक नेता एवं कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचें। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, महताब सिंह यादव, अमरपाल सिंह, त्रिवेणी प्रसाद पाल, वीर बहादुर सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष टीबी सिंह, बचान सिंह यादव के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सरकार में हर विभाग और हर कार्य में हो रहा भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

भाजपाई दंडवत् माफी भी मांगेंगे तो भी जनता माफ नहीं करेगी: अखिलेश

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग करेंगे काम

क्या अगरबत्ती का धुआं बढ़ा सकता है फेफड़ों के कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताया सच

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

Spread the love

Yashwant Verma Cash Scandal
homeslider National

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, जांच में साजिश के संकेत नहीं

Yashwant Verma Cash Scandal: पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच रिपोर्ट लोकसभा में पेश। समिति ने साजिश के संकेत नहीं मिलने की बात कही, लेकिन नकदी मिलने को गंभीर मामला माना।के सरकारी आवास से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में गठित जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश […]

Spread the love
Read More
Gutkha banned in Karnataka
Health homeslider

कर्नाटक में गुटखा और तंबाकू वाले पान मसाले पर एक साल का बैन

Gutkha banned in Karnataka: तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा तथा पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से […]

Spread the love
Read More
Iran
homeslider International

ईरान की धमकी के बीच ट्रंप ने बदला विमान, गुप्त ऑपरेशन से मचा हड़कंप

Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि तुर्की के अंकारा से रवाना होने के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें अपना विमान बदलना पड़ा था। रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान समर्थित तत्वों की ओर से ट्रंप और उनके विमान को निशाना बनाए जाने की आशंका के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने यह फैसला लिया। […]

Spread the love
Read More