युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

Computer

विजय श्रीवास्तव

Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरेठिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना एवं यशराज भटनागर रहे। इस अवसर पर दस्तक फाउंडेशन की चेयरमैन नीलम सिंह, सेंटर इंचार्ज हिमांशु, कंप्यूटर प्रशिक्षिका तान्या, AI प्रशिक्षक बादल सहित संस्था के सहयोगी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढें

मुखर योगी और अखिलेश की सियासी कसमकस

दीप प्रज्वलन और फीता काटकर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और फीता काटकर की गई। समारोह को संबोधित करते हुए दस्तक फाउंडेशन की चेयरमैन नीलम सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान समय की जरूरत बन चुका है। उन्होंने कहा कि दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर का उद्देश्य केवल कंप्यूटर प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है। खासतौर पर युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं को तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

कम शुल्क में मिलेंगे रोजगारोन्मुखी कंप्यूटर कोर्स

नीलम सिंह ने बताया कि सेंटर में विभिन्न रोजगारपरक कंप्यूटर पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें बेसिक कंप्यूटर, एडवांस कंप्यूटर, टैली, DTP, MS Office, इंटरनेट, डिजिटल स्किल्स और Artificial Intelligence (AI) जैसे कोर्स शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों को कम शुल्क में उपलब्ध कराने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा पहुंचाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक का ज्ञान हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकें।

ये भी पढें

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा

मुख्य अतिथि ललित सक्सेना ने दस्तक फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कौशल विकास केंद्र युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कंप्यूटर और AI जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी खोल सकता है। कार्यक्रम के दौरान सेंटर इंचार्ज हिमांशु, कंप्यूटर प्रशिक्षिका तान्या और AI प्रशिक्षक बादल ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सेंटर में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षण की आधुनिक पद्धति और रोजगारपरक शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डिजिटल शिक्षा से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम के अंत में दस्तक फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। संस्था की ओर से क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर से जुड़कर डिजिटल शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More
Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More