व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन

लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, उसके बारे में समाज में व्याप्त कुरीतियों को बदलना और उसको IAS और फौजी जैसा सम्मान दिलवाना है।

ये भी पढें

ईरान पर ट्रम्प का एक और दावा झूठा निकला

बंसल ने कहा कि इस संदर्भ में प्रदेश के समस्त जनपदों में व्यापारी, जोड़ों, सदस्यता एवं संपर्क अभियान आज से प्रारंभ किया गया है। राजधानी लखनऊ के लालबाग क्षेत्र में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन करके हरदीप सिंह मिंटू को उसका प्रभारी बनाया गया। सहप्रभारी पद पर सचिन जायसवाल, गोविंद अग्रवाल, बलजीत सिंह, परवेज अहमद, मेहरोत्रा एवं नवीन बलेचा को नियुक्त किया गया। दो सप्ताह के अंदर संगठन की पूर्ण इकाई तैयार करके उसका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगी।

ये भी पढें

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम महिला नगर अध्यक्ष कजरा निगम के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने लालबाग, ऑटोमोबाइल मार्केट हजरतगंज, हलवासिया, नाजा मार्केट में जबरदस्त संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और सभी ने एक स्वर से तीन सितंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में पहुंचने का वादा किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

विधान मंडल सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे सपा विधायक: अखिलेश

दुबग्गा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे सागवान के पेड़

ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

“जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- बच्चों को सही मार्गदर्शन देना जरूरी”

दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी

One thought on “व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल”

Comments are closed.

Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More