
- कुशीनगर कंटेनर में जा घुसी कार, तीन की मौत, चार की हालत गंभीर
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
गोरखपुर/कुशीनगर। एनएच 27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, हादसा इतना भयावह था कि कार कंटेनर ट्रेलर में जा घुसी और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। यह हादसा थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर हुआ, जहां गोरखपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रेलर में पीछे से सफेद रंग की सुजुकी कार ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कार ट्रेलर में फंस गई, सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।
घायलों में सूरज वर्मा पुत्र राजू वर्मा उम्र करीब 22 वर्ष, शैलेश वर्मा पुत्र अशोक वर्मा उम्र करीब 18 वर्ष, मुकेश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा उम्र करीब 19 वर्ष साकिनान अहिरौली तुलादास थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर, विकास वर्मा पुत्र रामरक्षा वर्मा साकिन हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर, हरीश पुत्र स्वर्गीय पुरुषोतम साकिन अहिरौली तुलादास वार्ड नं0 4 थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 23 वर्ष, नीतीश पुत्र कृष्ण मुरारी साकिन पिपरा कपूर थाना हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 20 वर्ष, अमन पुत्र श्रवण वर्मा साकिन अहिरौली तुलादास थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 26 वर्ष को निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी हाटा भेजवाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा सूरज वर्मा पुत्र राजू वर्मा, शैलेश वर्मा पुत्र अशोक वर्मा, मुकेश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा, विकास वर्मा पुत्र रामरक्षा वर्मा उपरोक्त को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया तथा हरीश पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम, नीतीश पुत्र कृष्ण मुरारी, अमन पुत्र श्रवण वर्मा उपरोक्त को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि कन्टेनर ट्राली जो गोरखपुर की तरफ जा रही थी, उसमें पीछे से कार द्वारा टक्कर मारी गयी, जिसके कारण एक्सीडेंट का होना पाया जा रहा है। उक्त प्रकरण में पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा / पोस्टमार्टम व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ट्रेलर वाहन को कब्जे में लिया गया है। प्रकरण में सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना से घरवालों में कोहराम मच गया है।


One thought on “कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसा”
Comments are closed.