
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश: 19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही 5 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 117 मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।
राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने प्रभावित जिलों के डीएम को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों से खुद मिलकर मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के 63 जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामान्य से 19 गुना अधिक वर्षा हुई है।फर्रुखाबाद में सबसे ज्यादा सामान्य से 200 गुना और कानपुर नगर में 160 गुना व कन्नौज, कानपुर देहात और हरदोई में 130 गुना अधिक वर्षा हुई हैं।राहत आयुक्त नें बताया कि भदोही, देवरिया और अलीगढ़ में सामान्य वर्षा हुई है, जबकि गाजीपुर में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं बागपत, गाजियाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में वर्षा नहीं हुई है।
राहत आयुक्त के मुताबिक पिछले 48 घंटों में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 जनहानि, 4 पशुहानि, 5 लोग घायल और 117 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
जनहानि में अमेठी, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर नगर में 1-1 हुई हैं , अयोध्या में 2 और लखीमपुर खीरी में 4 मौतें हुई हैं। बहराइच में दीवार गिरने से और बस्ती में आंधी-तूफान से मौत हुई है।अमेठी 01, फर्रुखाबाद 01, कासगंज 01, मैनपुरी 01, बलिया 02, बलरामपुर 02, प्रतापगढ़ 02, संतकबीरनगर 02, वाराणसी 02, गाजीपुर 03, कानपुर देहात 03, बहराइच 05, सुल्तानपुर 05, औरैया 07, पीलीभीत 07, जालौन 21, बांदा में 32 और हरदोई में 14 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
राहत आयुक्त नें जनहानि , पशुहानि और मकान क्षति में तत्काल सहायता राशि देने और घायलों का समुचित इलाज और फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मदद करने और फायर सर्विस, पीएसी, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और आपदा मित्रों को सक्रिय रखनें के निर्देश दिये हैं। इसी के साथ लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से कच्चे मकानों के आसपास जलभराव की निकासी करानें और जरूरत पर परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के कड़े निर्देश दिये हैं।
,,,नेपाल में बारिश से पूर्वी यूपी में बाढ़ का खतरा,,
राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए सीमावर्ती जिलों, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में नदियों के जल स्तर बढ़ने की आशंका है। संबंधित डीएम को अलर्ट मोड पर रहने और बाढ़ राहत दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार आगामी 36 घंटों के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है। राहत आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और किसी भी आपदा पर राहत हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क करें।
ये भी पढें
मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा
बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई
मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews


One thought on “यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे”
Comments are closed.