लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी दल ला सकते हैं अविश्वास प्रस्ताव, बजट सत्र में बढ़ा तनाव

untitled design 2026 02 09t113233 1770616948

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र की शुरुआत से ही लोकसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने लगातार हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। सूत्रों के अनुसार, अब विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दलों की बैठकें लगातार चल रही हैं। आज भी सदन शुरू होने से पहले तमाम विपक्षी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर पहुंचे, जहां इस विषय पर चर्चा हुई। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर सत्ता पक्ष को बोलने का ज्यादा अवसर देते हैं और विपक्ष को बराबरी का मौका नहीं मिलता। यही वजह है कि बजट सत्र में कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

विशेष रूप से कांग्रेस की महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के धन्यवाद भाषण के दौरान अपनी सीट घेर रखी, जिसके कारण प्रधानमंत्री को अपनी बात अधूरी छोड़नी पड़ी। विपक्ष का कहना है कि यह केवल एक उदाहरण है, और सदन में लगातार भेदभाव देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, लगभग सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकमत हैं और जल्द ही लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपने की योजना है।

ये भी पढ़े

कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसा

स्पीकर ने विपक्ष को बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी सांसद हंगामे पर उतर आए। संसद के अंदर की स्थिति और बाहर की राजनीतिक चर्चाओं के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि अविश्वास प्रस्ताव आने वाले हफ्तों में पेश किया जा सकता है।बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही तकरार ने यह साफ कर दिया है कि लोकसभा में तनाव बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यदि अविश्वास प्रस्ताव पेश होता है, तो यह संसद के कामकाज और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर गहरा असर डाल सकता है।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

कुर्मी बिरादरी को साधने में जुटी UP सरकार

यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले Lucknow : काफी दिनों से नेपथ्य में चल रहे कुर्मी बिरादरी के अधिकारियों के भाग्य चुनाव के समय बदले हैं। इस बिरादरी के तीन अफसर को जिलाधिकारी की कुर्सी सौंप गई है वहीं एक अवसर को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Spread the love
Read More