MP में शराब दुकान के बाहर नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर डेढ़ घंटे तक मचाया बवाल, वीडियो हुआ वायरल

Untitled 2 copy 42

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर हंगामा किया। यह पूरा मामला इटारसी रोड स्थित शराब दुकान के सामने का है, जहां करीब शाम 4 बजे जींस-टॉप पहने युवती ने राहगीरों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर शोर-शराबा करती रही, राह चलते लोगों को गालियां देती रही और अभद्र व्यवहार करती नजर आई। उसके हाथ में शराब का पैक भी देखा गया, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि वह नशे की हालत में थी।

राहगीरों से बदसलूकी, लोगों ने बनाए वीडियो

हंगामे के दौरान कई लोग युवती को समझाने पहुंचे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। उल्टा वह और ज्यादा उग्र होती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल फुटेज में युवती खुलेआम अपशब्द बोलते और राहगीरों से झगड़ते दिखाई दे रही है।

पुलिस से भी उलझी युवती, अस्पताल ले जाकर कराया जाना था मेडिकल

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने युवती को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस से भी बहस करती रही और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में कर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही युवती ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया और वार्ड के बाहर ही बैठ गई।

खुद को भोपाल की रहने वाली बता रही युवती

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसआई मोनिका गौर ने बताया कि युवती अत्यधिक नशे में प्रतीत हो रही थी और बार-बार खुद को भोपाल की निवासी बता रही थी। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेशभर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते नशे और अनुशासनहीनता पर सवाल उठा रहे हैं।

Spread the love

G7 Summit 2026
homeslider International

G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं

G7 Summit 2026 : फ्रांस के इवियन शहर में आयोजित G7 Summit 2026 में PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने आर्थिक विकास को लेकर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज दुनिया को विकास की परिभाषा बदलने की जरूरत है। केवल GDP और व्यापारिक आंकड़ों को विकास का […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मलिहाबाद के आमों पर संकट, विदेशी बाजारों ने क्यों मोड़ा मुंह?

up mango export crisis :  उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद के आम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। दशहरी आम की पहचान मलिहाबाद से जुड़ी हुई है और हर साल हजारों टन आम विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। जापान और […]

Spread the love
Read More
mathura chadhava janch
homeslider Uttar Pradesh

मथुरा चढ़ावा जांच की मांग तेज, फलाहारी बाबा ने CM योगी को खून से लिखा पत्र

mathura chadhava janch : भारत में धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की जांच को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चढ़ावे की CBI जांच की मांग उठाई गई है। इस मामले ने राजनीतिक […]

Spread the love
Read More