बुरी आदतों में सबसे खतरनाक है यह आदत, पूरे शरीर में फैलाता है जहर—डॉक्टरों ने दिया चेतावनी!

unhealthy habits 23 01 2026 1769148216 1

Health : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम कई ऐसी आदतें अपनाते हैं, जिनका असर हमारे शरीर पर धीरे-धीरे पड़ता है। कुछ आदतें छोटी लगती हैं, लेकिन समय के साथ ये सेहत को बिगाड़ने का काम करती हैं। डॉक्टरों की नजर में कई चीजें खतरनाक हैं, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा हानिकारक आदत है शराब पीना। विशेषज्ञ इसे “पूरे शरीर में जहर” फैलाने वाली आदत मानते हैं।

हाल ही में कार्डियोथोरेसिक सर्जन जेरेमी लंदन ने एक पोस्ट में कई रोजमर्रा की आदतों को नुकसान के पैमाने पर 1 से 10 के बीच रेट किया। उन्होंने बताया कि प्रोसेस्ड फूड, स्मोकिंग, शराब, प्लास्टिक के इस्तेमाल जैसी आदतें लंबे समय में किस तरह स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। उनके अनुसार प्रोसेस्ड मीट को 10 में से 5 अंक मिले हैं। यह इसलिए खतरनाक है क्योंकि इसमें प्रिजर्वेटिव और नाइट्रेट्स होते हैं, जो कैंसर और डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। हॉट डॉग, पैकेटबंद लंच मीट जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हैं।

दूसरी खतरनाक आदत है मारिजुआना का नियमित सेवन। डॉक्टर ने इसे 10 में से 8 अंक दिए हैं। लोग इसे अक्सर “नेचुरल” समझकर सुरक्षित मान लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक इसका सेवन हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।

करण जौहर ने रानी मुखर्जी को दिया खास सरप्राइज, बेटी आदिरा के लेटर ने कर दिया भावुक

 

लेकिन सबसे अधिक खतरनाक आदत शराब पीना है, जिसे डॉक्टर ने 10 में से 10 अंक दिए हैं। उन्होंने कहा कि शराब शरीर की लगभग हर कोशिका के लिए जहरीली है और इसका असर केवल लिवर तक सीमित नहीं है। इससे कई तरह की गंभीर बीमारियाँ, जैसे हृदय रोग, कैंसर, लीवर सिरोसिस, और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का लगातार उपयोग भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इसे भी 10 में से 5 अंक मिले हैं। लंबे समय तक उपयोग करने पर छोटे प्लास्टिक के कण भोजन में मिल सकते हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन, प्रजनन क्षमता में कमी और हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

अकेलापन भी शरीर को कमजोर करता है। इसे 10 में से 8 अंक दिए गए हैं। अकेलेपन से तनाव, डिप्रेशन और मोटापे जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रहना, सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना बेहद जरूरी है। इन आदतों को बदलकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। अगर आप इन जोखिमों से बचना चाहते हैं तो शुरुआत आज ही करें—क्योंकि छोटी-छोटी आदतें भी जीवन को बड़ा असर दे सकती हैं।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More