अंकिता को न्याय दिलाने के लिये आंदोलन और तेज होगा, 11 को उत्तराखंड बंद का एलान

ed7973df4685f96f79d680ca737df806 0

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने ‘अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच’ के बैनर तले एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंच से जुड़े संगठनों ने 10 जनवरी को गांधी पार्क से मशाल जुलूस और 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का एलान किया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से समर्थन देने की अपील की।

महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआइपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश में भी वीआइपी का उल्लेख है और अंकिता व उसके मित्र के बीच हुई व्हाट्सएप चैट में भी इसका जिक्र सामने आया है। लेकिन एसआइटी ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग दोहराई। यह आरोप लगाया कि मामले में रोज नए घटनाक्रम, नए चेहरे सामने आ रहे हैं, लेकिन बचाव की मुद्रा में है।

उन्होंने वनंतरा रिजॉर्ट में साक्ष्य नष्ट किए जाने के मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि साक्ष्य किसके निर्देश पर और किन लोगों द्वारा मिटाए गए। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने सरकार पर मामले को भटकाने का आरोप लगाया।

WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More
Untitled 5 copy 21
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.19.51 PM 1
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Read More