
Lucknow : गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शनिवार गोमती नदी में 30 वर्षीय युवक डूब गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। जिसके बाद यूपी SDRF की टीम को बुलाया गया। युवक की तलाश में SDARED की कई टीमें लगाई गई हैं।
जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरियामऊ गांव के मंदिर में भागवत कथा शुरू होने से पहले महिलाएं सुरियामऊ घाट पर कलश में जल भरने गई थीं। इसी दौरान गांव निवासी अंगनू घाट पर पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन कुछ देर बाद उसने फिर से छलांग लगा दी और तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के चलते पता नहीं चला तो एसडीआरएफ को बुलाया गया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा।
सरोजनीनगर: प्लॉट बेचकर 49.50 लाख हड़पने वाला गिरफ्तार
दो आरोपियों की तलाश जारी
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में प्लॉट बेचने के नाम पर 49.50 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रजीत गिरी (58) को बिजनौर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। उसके साथ नामजद दो आरोपियों की तलाश जारी है। उसने जिस महिला के हाथों प्लॉट बेचे थे, वह अब तक लोन की किस्त भर रही है।
इस मामले में बदाली खेड़ा की पूनम पाल ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। पूनम ने बताया कि परिचित राम कृपाल वर्मा के जरिए उनकी मुलाकात आशियाना एलडीए कॉलोनी के इंद्रजीत गिरी से हुई थी। इंद्रजीत ने एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-जी में दो प्लॉट (संख्या एसएस-887 और एसएस-888) को अपना बताकर बेच दिए थे। इंद्रजीत ने दोनों प्लॉट 24.50-24.50 लाख रुपये में पूनम को बेच दिए। इनकी रजिस्ट्री 15 दिसंबर 2015 को सरोजनीनगर के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में हुई थी। बाद में जब पूनम ने प्लॉट पर निर्माण शुरू कराया, तो आनंद कुमार गौतम नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने जमीन को अपना बताते हुए पुराने बिक्री दस्तावेज दिखाकर काम रुकवा दिया। इसके बाद पूनम ने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से दस्तावेजों की सर्टिफाइड कॉपी निकलवाई। इसमें साल 2013 के पुराने कागजों में दर्ज फोटो और दस्तखत अलग मिले। पूनम ने गवाहों और पतों को भी फर्जी बताया। पूनम का कहना था कि उन्होंने प्लॉट खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था और उसकी किस्तें भर रही हैं। पूनम के मुताबिक, जब उन्होंने इंद्रजीत से पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पूनम ने 19 मई को डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 12 अगस्त 2016 को इस मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत की तलाश की और शुक्रवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में इंद्रजीत ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन बेचकर मिले पैसे आपस में बांट लिए थे। फिलहाल, पुलिस ने इंद्रजीत गिरी को जेल भेज दिया है। इस मामले में नामजद ममता और राम गोपाल की तलाश अभी जारी है।
पीजीआई: मकान के फर्जी कागज तैयार कर करा ली रजिस्ट्री,दो गिरफ्तार
20 हजार रुपए देखर गवाह तैयार किया
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। PGI पुलिस ने मकान पर कब्जे के लिए फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने साजिश के तहत असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर रजिस्ट्री कराई। इतना ही नहीं, रजिस्ट्री में गवाही देने वाले एक आरोपी ने भी अपना असली नाम छिपाकर फर्जी नाम दर्ज कराया। इसके बदले उसे 20 हजार रुपये दिए गए थे।
मामला PGI थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, झारखंड के जमशेदपुर निवासी रेखा ने 6 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मकान पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए कब्जा किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वृंदावन योजना निवासी विशाल गुप्ता (38) को पूछताछ के लिए एल्डिको चौकी बुलाया। पुलिस के मुताबिक, रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति दिखाकर पूछताछ करने पर विशाल ने बताया कि उसने रजिस्ट्री में गवाही की थी। हालांकि, उसने अपना असली नाम लिखने के बजाय चंदन सिंह पुत्र गिरिजाशंकर सिंह के नाम से पहचान दर्ज कराई थी। विशाल ने पुलिस को बताया कि उसे यह काम करने के बदले 20 हजार रुपये मिले थे। उसके मुताबिक, मो. आरिफ ने ही उसकी मुलाकात रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति से कराई थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि इस पूरी रजिस्ट्री में मो.आरिफ की अहम भूमिका थी।आरिफ ने कथित तौर पर बताया कि उसने विशाल को मेवालाल नाम के व्यक्ति से मिलवाया था।आरोप है कि मेवालाल के नाम पर असल में अनिल यादव को खड़ा कर फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। आरिफ ने यह भी बताया कि रजिस्ट्री से मिलने वाली रकम उसी ने ली थी।पुलिस के मुताबिक,दूसरे गवाह पुनीत कुमार गुप्ता से भी इसी तरह गवाही कराई गई थी और उसे भी 20 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मो. आरिफ के खिलाफ हजरतगंज, विभूतिखंड और अलीगंज थानों में धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी से जुड़ी धाराओं में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं।
मोहनलालगंज: संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर्ची को लेकर फरियादियों ने काटा हंगामा
बाहरी युवक को बिठाकर कटाई जा रही थी शिकायती पर्ची
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील सभागार में जन शिकायतों की निस्तारण के लिए शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों की शिकायतों को दर्ज की जाने वाली लाल रसीद पर तहसील प्रशासन द्वारा अचानक प्रतिबंध लगा देने से कई फरियादियों को मायूस होना पड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहीं एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम से किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारियों व कई फरियादियों ने मौखिक शिकायत करते हुए तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि पूर्व में आयोजित हुए तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जो लाल पर्ची फरियादियों को दी जाती थी वह इस बार सभी शिकायत प्रार्थना पत्रों पर नहीं दी जा रही है।
शिकायती पत्र लेकर रसीद कटवाने के लिए लाइन में लगे फरियादियों से रसीद काटने के लिए काउंटर पर बैठाए गए बाहरी व्यक्तियों द्वारा दो टूक जवाब दिया जाता है कि पहले शिकायत करो अधिकारी जब प्रार्थना पत्र पर रसीद के लिए लिखेंगे तभी लाल रसीद मिलेगी। जानकारी के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को शिकायती पत्रो को लिखित आंकड़ों में कमी लाने के लिए तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा बनाई गई गुप्त योजना के तहत शिकायत सुनने के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी जिन प्रार्थना पत्रों पर कोड वर्ड (आर) लिख रहे हैं उसका मतलब शिकायत रिशिव है उनको रसीद दी जाती है जो शिकायत पत्र में कुछ नहीं लिखा होता है उनको रसीद नहीं दी जा रही है साथ ही तमाम प्रार्थना पत्रों को फरियादियों से लेने के बाद अपने पास थोक के भाव रख लेते हैं जिन पर निस्तारण की कोई कार्यवाही नहीं होनी है एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम ने संपूर्ण समाधान दिवस के लिए निर्गत शासनादेश को प्राथमिकता के आधार पर मानते हुए फरियादियों की शिकायतों के पंजीकरण मे दी जाने वाली रसीद पर गंभीर रुख अपनाते हुए एसडीएम आकाश सिंह को तत्काल इस मामले में देखने को कहा और कहा की यदि ऐसा हो रहा है तो गलत है क्योंकि प्रत्येक फरियादी की शिकायत का पंजीकरण और उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर होना अनिवार्य है। उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज आकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 शिकायती पत्र मिले हैं जिनमें 18 का मौके पर निस्तारण कराया गया शेष अंनिस्तारित 99 प्रार्थनापत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।
गोसाईगंज: जिला जेल में बंद कैदी की मौत
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र स्थित जिला जेल में बंद हत्या के प्रयास के आरोपी कैदी की शनिवार दोपहर मौत हो गई।
मृतक की पहचान 56 वर्षीय ओंकार बाबा नागराज उर्फ जंगी लाल पुत्र पुत्ती लाल निवासी मुकरीम नगर, हसनगंज के रूप में हुई है। उसे हसनगंज पुलिस ने 25 अगस्त 2022 को जेल भेजा था।
जेल प्रशासन के मुताबिक शनिवार दोपहर बैरक में अचानक तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल अस्पताल से उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
गोसाईगंज: गेट ड्यूटी पर टोका तो बाउंसर ने सलाहकार को पीटा, मुकदमा दर्ज
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित तुलसीयानी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में सलाहकार से मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित मनीष कुमार दुबे मूल रूप से कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहन दुबौली गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट, सुशांत गोल्फ सिटी में रहते हैं और कंपनी में सलाहकार हैं। आरोप है कि शुक्रवार को कार्यालय में तैनात बाउंसर अमित कुमार निवासी रामासरे पुरवा, खरगापुर ड्यूटी छोड़कर घूम रहा था। टोकने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सिर पकड़कर दीवार में लड़ा दिया। शोर सुनकर कर्मचारी आशीष समेत अन्य लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अधिवक्ता से ऑटो में लूट, पर्स में रखे 9 हजार और दस्तावेज लेकर फ
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
यूपी में 35 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी
इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते
मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान
डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन
डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन
कबीरपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

