ट्रेन से टकराकर 10 पशुओं की दर्दनाक मौत

Untitled 10 copy 15

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के नौतनवां-गोरखपुर रेल रूट पर स्थित लोक विद्यापीठ नगर स्टेशन के पास आज गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण रेल ट्रैक पार कर रहा पशुओं का एक बड़ा झुंड पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस भीषण टक्कर में 10 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेजुबान जानवर करीब एक किलोमीटर तक ट्रैक पर घिसटते चले गए। मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन जब पुल संख्या आठ अंडरपास के पास पहुंची, तो ट्रैक पर पशुओं का झुंड मौजूद था। विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने के कारण लोको पायलट को झुंड दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार ट्रेन उनसे टकरा गई। हादसे में एक नीलगाय, चार सांड और पांच गायों की मौत हो गई। दर्दनाक बात यह है कि मरने वाली गायों में एक गर्भवती भी थी।

गनीमत रहा कि इतनी बड़ी टक्कर के बावजूद ट्रेन पटरी से नहीं उतरी, अन्यथा यात्रियों की जान पर बन सकती थी। दुर्घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक मौके पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा और पशु चिकित्साधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने बचे हुए तीन घायल पशुओं का तत्काल मौके पर इलाज कराया और उन्हें मधुकरपुर महदेवा गौशाला भिजवा दिया। मृत पशुओं का वहीं पर पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में उन्हें वन क्षेत्र (जंगल) में सम्मानजनक तरीके से दफन करा दिया गया।

एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा- “अत्यधिक कोहरे और जंगल से पशुओं का झुंड अचानक ट्रैक पर आ जाने के कारण यह दुखद हादसा हुआ। हमने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को गौशाला भिजवाया है और मृत पशुओं का निस्तारण नियमों के तहत कर दिया गया है। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक को साफ कर ट्रेन को आनंदनगर स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस घटना ने एक बार फिर कोहरे के दौरान रेल परिचालन और ट्रैक के आसपास पशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More
Purvanchal

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More