सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

Untitled 3 copy
  • अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सोनौली पुलिस मालवाहक ट्रकों की लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि ट्रकों की अवैध ‘कटिंग’ कराते हुए कोई दलाल या संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा क्षेत्र में ट्रकों की आवाजाही के दौरान कई अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को अकेले 1 लाख 49 हजार 500 रुपए का चालान किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और दलालों में हड़कंप मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना कागजात वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव पुलिस टीम के साथ गाड़ियों की सघन जांच करते दिखे। चेकिंग में पुलिसकर्मी अनूप कुमार, हरिवंश यादव, अवनीश यादव, दीपक मिश्रा सहित कई अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने वाहनों के कागजात, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की भी जांच की। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि लगातार चेकिंग और सख्ती से सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

2 thoughts on “सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More