एक बार फिर रफ्तार बनी काल, कोहरे के चक्कर में एक साथ भिड़ गईं सात गाड़ियां

Untitled 4 copy 16
  • टक्कर इतनी तेज थी कि भभक उठीं कई गाड़ियां, चार जिंदा जले
  • सात बसें और तीन छोटी गाड़ियों की टक्कर में हताहतों की संख्या पता नहीं

नया लुक संवाददाता

दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही गाड़ियां तेज रफ्तार और घने कोहरे की वजह से भीषण रूप से टकरा गई। खबर है कि एक साथ सात बसें और तीन कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ियों में आग लग गई और लोग यहां-वहां भागने लगे। चीख-चिल्लाहट के बीच चार लोगों के जिंदा जलने की खबरें भी आ रही हैं। यह हादसा मथुरा जिले की सीमा में पड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे में एक चश्मदीद ने बताया कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां काफी देर से पहुंची। बस के दरवाजे बंद थे और लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। डीआईजी आगरा जोन के अनुसार कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी काफी कम थी। इसी वजह से ये गाड़ियां आपस में टकराईं और भयंकर आग लग गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में चार मृतकों में से दो की पहचान हो गई है। बाकी दो की शिनाख्त की जा रही है। बस में सवार ज्यादातर यात्री आजमगढ़ और मऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से थे। एनडीटीवी के अनुसार हादसे में बच निकले कई यात्रियों ने अपनी आपबीती बताते हुए उस खौफनाक मंजर को बयां किया है। औरैया से दिल्ली जा रहे मुकेश नाम के एक यात्री ने कहा कि हम बस में आराम से सो रहे थे। तभी अचानक धड़ाम से आवाज आई और फिर एक के बाद एक झटके लगे। हमें कुछ पलों तक कुछ समझ नहीं आया, लेकिन तब तक बस में आग लग गई थी। खुशकिस्मत थे कि नॉन एसी बस में सफर कर रहे थे। हमने तुरंत ही बस का शीशा तोड़ा और सामान वगैरह छोड़कर भाग निकले। कुछ महिलाओं और बच्चों को भी हमने निकाला, लेकिन मेरा लैपटॉप औऱ चार्जर वगैरह जल गया।

Spread the love

New Delhi
Health homeslider

दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

New Delhi: भोजन की थाली आए और उसमें दाल न हो तो चित्त वैसे ही खिन्न हो जाता है। संयोगवश अगर आप दाल प्रेमी हैं तब तो थाली में दाल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग नहीं जानते कि कौन सी दाल कितनी पौष्टिक है, कहीं लोग अरहर की दाल को पसंद करते […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रिफॉर्म के नाम से ही चिढती है कांग्रेस, दौड़ पड़ती है तख्ती लेकर

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप दी है। आकाश आनंद की पार्टी में यह चौथी वापसी है। उन्हें बार-बार संगठन से बाहर किए जाने और फिर जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर मायावती ने अब […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, महराजगंज में पदयात्रा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रहेंगी मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत वोट बचाओ- देश बचाओ न्याय पद यात्रा  का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सायंकाल 4:00 बजे सक्सेना चौक महाराजगंज से गांधी प्रतिमा स्थल […]

Spread the love
Read More