उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में नये साल के आगमन की तैयारियां जोरों पर, जाम ने दिक्कतें बढ़ाईं

Untitled 18 copy 4

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में क्रिसमस और नये साल को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नैनीताल और मसूरी में अभी से सैलानियों का सैलाब उमड़ रहा है। पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद पर्यटक जाम से जूझते रहे। हालांकि, जाम से निपटने के लिए पुलिस ने शटल सेवा का संचालन भी किया। नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी-खासी संख्या रही। सर्दी के मौसम में पर्यटन कारोबार को पर्यटकों से काफी उम्मीदें रहती हैं। वीकेंड पर शुक्रवार से ही नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी थी। जिससे नैनीताल के कारोबारी में भी उत्साह दिखाई दिया। यहां आए पर्यटकों ने चिड़ियाघर, वॉटरफॉल, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, स्नो व्यू सहित कई पर्यटन स्थलों पर सैर की। वहीं नैनी झील में भी बोटिंग करने के लिए पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।

वहीं , नैनीताल की सुप्रसिद्ध माल रोड देर शाम तक पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार रही। हालांकि दोपहर बाद पर्यटन की आवाजाही और बढ़ गई। जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर भवाली रोड तक जाम लग गया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोपहर के बाद शटल सेवा का संचालन भी किया। बता दें कि आगामी क्रिसमस और 31st के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसको देखते हुए वीकेंड डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर बीडीएस और डॉग्स स्‍क्‍वॉड की टीम भी सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित डायवर्जेंट पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने डायवर्जन प्लान का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र ने थाना प्रभारियों को डायवर्जन पॉइंट्स पर पुलिस बल को यात्रा डायवर्जन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर की परिधि और आउटर एरिया में स्थित विभिन्न पार्किंग की वाहन पार्किंग क्षमता का आकलन भी किया गया है।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More