चंपावत। उत्तराखंड में शादी से लौट रही एक जीप अचानक अनियंत्रित होकर शेरा घाट के पास गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक महिला सहित पाँच बरातियों की मौत हो गई, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बरात शेरा घाट से पाटी (चंपावत) पहुंची थी और वापसी के दौरान रात करीब 2:30 बजे शेरा घाट के मोड़ पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। अचानक गहरी खाई में गिरने से जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और अंधेरे में ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुतिन दिल्ली में,अमेरिका बेचैन:10 दिसंबर को भारत-अमेरिका रिश्तों पर बड़ी हियरिंग
दुर्घटना में घायल पाँच लोगों में से चार को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शेरा घाट क्षेत्र में सड़क काफी संकरी है और रात के समय सड़क किनारे रोशनी की कमी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग भी की है।
