किसानों के लिए बड़ी राहत, आनंदनगर–फरेन्दा रैक पॉइंट पर 1228 एमटी यूरिया रैक उपलब्ध

WhatsApp Image 2025 12 04 at 6.16.57 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! जनपद महराजगंज के किसानों के लिए आज एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आनंदनगर–फरेन्दा रैक पॉइंट पर एचयूआरएल की यूरिया की 1228 मीट्रिक टन क्षमता वाली रैक उपलब्ध करा दी गई है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों, लगातार शासन से संवाद से संभव हुआ है। किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं की मांग थी कि यूरिया की रैक सीधे आनंदनगर रैक पॉइंट पर उपलब्ध हो, ताकि उन्हें गोरखपुर पर निर्भर न रहना पड़े। गोरखपुर से रैक आने पर परिवहन लागत बढ़ने के कारण किसानों को खाद की अधिक कीमत देनी पड़ती पड़ती थी और समय से खाद उपलब्ध न होने से कृषि कार्य भी प्रभावित होता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने न केवल शासन स्तर पर लगातार संवाद बनाया, बल्कि जनपद की वास्तविक आवश्यकताओं को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करते हुए इस विषय को माननीय कृषि मंत्री के समक्ष भी रखा। उनकी पहल पर शासन द्वारा इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार किया गया और लंबे समय बाद जनपद के लिए सीधे खाद रैक उपलब्ध कराई गई। इससे पहले खाद की रैक गोरखपुर आती थी और वहां से सड़क मार्ग से परिवहन कर खाद जनपद में पहुंचती थी।

read more : 

लखनऊ की बेटी ने अमेरिका में रचा इतिहास

जनपद को प्राप्त 1228 मीट्रिक टन यूरिया में से 491 MT सहकारी समितियों को आवंटित की जाएगी, जबकि शेष यूरिया निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाएगी। इससे जनपद में खाद की सुगम और व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित होगी। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि इस निर्णय से न केवल परिवहन लागत में कमी आएगी और ओवररेटिंग जैसी समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा, बल्कि जनपद में खाद का भंडारण संभव होने से स्टॉक सत्यापन, पर्यवेक्षण एवं आपूर्ति प्रबंधन भी और अधिक पारदर्शी व प्रभावी हो सकेगा।

गौरतलब है कि पूर्व में गोरखपुर रैक आने से अन्य जनपदों को भी खाद आवंटित कर दिया जाता था, जिससे जनपद को आवश्यकता के अनुरूप खाद उपलब्ध नहीं हो पाती थी। इसके कारण किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिल पाता था। आनंदनगर रैक पर सीधे रैक उपलब्ध होने से अब यह समस्या दूर होगी और किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि किसानों को उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रैक उपलब्ध होने से किसानों को सीधे लाभ मिलेगा, और भविष्य में भी इसी प्रकार जनपद की कृषि आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Spread the love

Bulandshahr
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या Bulandshahr: Murder of girlfriend: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेम संबंध और शादी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 38 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

ब्रह्मभोज में बुलाकर शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या, पुलिस बेखबर सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow:  सूबे के गोरखपुर जिले में बेखौफ अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक के बाद एक बढ़ती आपराधिक वारदात से नागरिक दहशत में हैं। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक स्विफ्ट कार से 2283 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की बरामदगी […]

Spread the love
Read More