लखनऊ की बेटी ने अमेरिका में रचा इतिहास

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 56
  • अमेरिका के रेडमंड शहर की पहली भारतीय-अमेरिकी महिला काउंसलर बनीं, गीता हाथ में लेकर ली शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बेटी मेनका सोनी ने विदेश में भारतीय संस्कृति और प्रतिभा का डंका बजा दिया है। वॉशिंगटन राज्य के टेक हब रेडमंड शहर (माइक्रोसॉफ्ट का वैश्विक मुख्यालय) में वह पहली प्रवासी भारतीय-अमेरिकी महिला सिटी काउंसलर चुनी गई हैं। शपथ ग्रहण के दौरान मेनका ने हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता पकड़ी और भारतीय हैंड-एम्ब्रॉयडरी वाला खूबसूरत पैंट-सूट पहना। यह नजारा देख भारतीय-अमेरिकी समुदाय में गर्व की लहर दौड़ गई।

आगरा में जन्मीं मेनका की पढ़ाई-लिखाई लखनऊ में हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद करीब 20 साल लखनऊ में रहीं। फिर करियर के लिए विदेश गईं। पिछले 30 साल से वह ग्लोबल कॉर्पोरेट सेक्टर में हैं। माइक्रोसॉफ्ट, स्टारबक्स, जनरल मोटर्स और टी-मोबाइल जैसी दिग्गज कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

राजनीतिक मैदान में भी मेनका ने धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने आठ साल से काबिज प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह सीट जीती। शपथ के बाद सिएटल में भारत के कांसुल जनरल प्रकाश गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह में मेयर एंजेला बिर्नी और सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी मौजूद रहे।

मतदाता सूची से गायब हुए पत्रकार शेखर पंडित

सेवा के क्षेत्र में भी मेनका बेमिसाल हैं। वह AmPowering नाम की गैर-लाभकारी संस्था चलाती हैं, जिसने अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों की मदद की है। महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, युवा विकास, मानसिक स्वास्थ्य और बेघर लोगों की सहायता में उनका योगदान अतुलनीय है। यूएस कांग्रेस ने उन्हें Top-20 Influential Women Award और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 में प्रेसीडेंट लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

जीत के बाद मेनका ने कहा, “यह मेरी नहीं, पूरे समुदाय की जीत है। गीता हाथ में लेकर शपथ लेना मेरे लिए सत्य, कर्तव्य और सेवा की याद दिलाता है। मैं इन्हीं मूल्यों पर चलूंगी।” उन्होंने अपने कार्यकाल में सामुदायिक सहभागिता, किफायती आवास, छोटे व्यवसायों का समर्थन, शहर की सुरक्षा और हर आवाज को सम्मान देने का वादा किया।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशखबरी लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े […]

Spread the love
Read More
brake up
homeslider National

अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

brake up  अगर आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं लेकिन सामने बैठकर “ब्रेकअप” कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो अब इसका भी “प्रोफेशनल समाधान” बाजार में आ गया है। एक डेटिंग प्लेटफॉर्म ने ऐसी नौकरी निकाली है, जिसमें किसी और की तरफ से ब्रेकअप की बात कही जाएगी और […]

Spread the love
Read More
8th Pay Commission
Business homeslider

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से बड़ी उम्मीदें हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि नया वेतनमान कब लागू होगा, फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसी बीच आयोग ने अपनी प्रक्रिया तेज करते हुए कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स […]

Spread the love
Read More