उत्तरकाशी और चमोली समेत कई जिलों में बर्फबारी और बारिश के आसार

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 51

देहरादून। उत्तराखंड में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है जबकि मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है जिसके चलते सुबह और शाम की ठंड में इजाफा हुआ है। दिन के समय तेज धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं कंपकंपी छूटा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार से पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है तो वहीं 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है।

देहरादून में चटक धूप खिली रही। हालांकि दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलने के कारण भारी ठंड महसूस की गई। धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं लोगों को सता रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। चटख धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 2 दिन मौसम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली की जहरीली हवा पर संसद में बवाल

वहीं आगामी शुक्रवार से पश्चिम विकसित सक्रिय होने की भी संभावना है। जिसके कारण उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड के साथ-साथ मसूरी में विंटर कार्निवल मनाने की तैयारियाँ भी तेजी से चल रही है। 24 दिसंबर से प्रस्तावित विंटर कार्निवल राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती को समर्पित रहेगा।

विंटर कार्निवल के लिए मसूरी को भव्य तरीके से सजाने, चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण, डेकोरेटिव लाइटिंग, वॉल पेंटिंग, विशेष थीम आधारित सजावट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More