लखनऊ: चिनहट के मटियारी चौराहे पर मिठाई की दुकान में भीषण आग

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 44
  •  दो लोग बेसमेंट में फंसे, दीवार तोड़कर बचाया

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे उस वक्त दहशत फैल गई जब मटियारी चौराहे के पास मशहूर अवस्थी स्वीट हाउस में अचानक आग भड़क उठी। तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित यह मिठाई और जनरल स्टोर की दुकान देखते ही देखते धुएं और लपटों से घिर गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की सड़क पर भी गर्मी महसूस होने लगी।

सूचना मिलते ही चिनहट फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों को सबसे बड़ी चुनौती बेसमेंट में धुएं से भरे हालात में फंसे दो लोगों को निकालना था। दुकान का शटर बंद होने और धुएं की वजह से अंदर घुसना मुश्किल हो रहा था। आखिरकार फायरफाइटर्स ने दीवार में छेद करके अंदर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले परिवारों को भी तुरंत सुरक्षित बाहर कर दिया गया।

नौतनवां के बचपन स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया दिव्यांग अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

आग सबसे पहले दुकान के बेसमेंट में लगी थी, जहां मिठाई बनाने का सामान और गैस सिलेंडर रखे थे। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव इसके पीछे कारण हो सकता है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

चिनहट थाना प्रभारी और फायर स्टेशन ऑफिसर सुशील कुमार ने बताया, “सभी लोग सुरक्षित हैं। कोई घायल नहीं हुआ है। दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है, लेकिन जान का नुकसान नहीं हुआ। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।” दुकान मालिक अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे थे, जिससे आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने में देरी हो रही है।

Spread the love

International Uttar Pradesh

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

 आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन  होम ब्रॉडबैंड बेस करीब 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य  चुनिंदा विदेशी बाजारों में अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक को मॉनेटाइज करने की तैयारी Mumbai, 15 October 2026 : भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। वृषभ : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि […]

Spread the love
Read More