नौतनवां के बचपन स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया दिव्यांग अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

WhatsApp Image 2025 12 03 at 3.43.02 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों का परिचय दिव्यांग शब्द से कराया गया। बच्चों को अलग-अलग तरीके से दिव्यांग शब्द के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को रोल प्ले, नाटक और मूवी के द्वारा दिव्यांग शब्द के सही मायने को समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि यह कोई रोग नहीं है और न ही कोई अक्षमता है। ऐसे लोग स्पेशली ब्लेस्ड होते हैं। ये लोग भी वो सारे काम करते है जो हम सब करते है बस स्पेशल तरीके से। हम सब को इनका पूरा साथ देना चाहिए जिससे यह खुद को किसी से कम न समझें।

डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को बताया कि हम सबको इन स्पेशल लोगों को सब कुछ स्पेशल देना चाहिए जैसे स्पेशल केयर, स्पेशल सपोर्ट, स्पेशल होल्ड, स्पेशल हेल्प आदि ऐसा करने से वो सेल्फ मोटिवेटेड और कॉन्फिडेंट रहेंगे। टीचर्स ने रोल प्ले के द्वारा बच्चों को समझाया कि इन कमियों के साथ हर काम डिफिकल्ट हो जाता है फिर हमें अपनी क्षमता बढ़ाने की जरूरत होती है और फिर हम अपने सारे काम स्वयं करने में सक्षम हो जाते हैं

समस्त विद्यालय परिवार ने स्लोगन्स के जरिये दिव्यांगों के प्यार, सम्मान, साथ और सहयोग की अपील की।
There is ability in every disability.
Disability does not mean inability.
मेरी अक्षमता में ही मेरी सच्ची क्षमता है।

इस अवसर पर बच्चों में क्षितीजा, रियान, शिवांश, वासु, रुद्रांश, त्रिपात, रवनीत, अफीफा, रेयांश, विराट, अनुज, आयुष, पाखी, दृष्टि, पियूष, सामर्थ, सक्षम, किरन प्रीत, अनाया आदि थे।

read more :

BJP की ‘सोनिया गांधी’ ने कांग्रेस और CPI(M) को दी कड़ी टक्कर

टीचर्स में रिंकल, अंशिका, इशिता, श्रद्धा, प्रीती, मनिता, अंजली, ईशा, मोनिका, वैष्णवी और तेजस्वी थे।

डायरेक्टर अंजली ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हम अपने बच्चों को वो सारे संस्कार देने की कोशिश करते हैं जिससे वह एक अच्छा इंसान बने और समाज का मजबूत और स्वस्थ स्तम्भ बने।

Spread the love

UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More