
नया लुक डेस्क
हिंदू धर्मग्रंथों में भगवान शिव को एक आदर्श पति के रूप में वर्णित किया गया है। उन्होंने माता पार्वती को हमेशा प्रेम, सम्मान और समान अधिकार दिया। यही वजह है कि अधिकांश लड़कियां भगवान शिव जैसा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं और इसके लिए 16 सोमवार का व्रत भी रखती हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार एक विशेष मूलांक ऐसा भी माना गया है, जिससे जुड़ी लड़कियों को आदर्श और सहयोगी जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना रहती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इस मूलांक की लड़कियों को मिलता है आदर्श जीवनसाथी
अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक दो की लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहा जाता है कि इन्हें ऐसा जीवनसाथी मिलता है जो उनका सम्मान करता है, उनकी भावनाओं को समझता है और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाता है। कठिन समय में भी उनका पति कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होने देता।
ये भी पढ़े
महाशिवरात्रि व्रत आज: जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि, सामग्री और इस पर्व का धार्मिक महत्व
कैसे बनता है मूलांक दो : जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक दो माना जाता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा होता है, जो भावनाओं, संवेदनशीलता और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
मान्यता है कि मूलांक दो की लड़कियों की किस्मत विवाह के बाद तेजी से चमकती है। शादी के बाद जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं और इन्हें ससुराल में सुख-सुविधा, सम्मान और प्रेम मिलता है। इनका जीवनसाथी इन्हें रानी की तरह रखता है, जिससे वैवाहिक जीवन सुखद बना रहता है।
ये भी पढ़े
महाशिवरात्रि : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
मूलांक दो की लड़कियों की खास खूबियां
- रिश्तों को दिल से निभाने वाली होती हैं,
- परिवार और संबंधों को प्राथमिकता देती हैं,
- दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेती हैं,
- जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाती हैं,
- घर में शांति और संतुलन बनाए रखने में माहिर होती हैं,
इन्हीं गुणों के कारण इन्हें एक अच्छी पत्नी और आदर्श बहू माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इनके स्वभाव की सौम्यता और समझदारी ही इनके वैवाहिक जीवन को सुखी और स्थिर बनाती है।


One thought on “ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इस मूलांक की लड़कियां, मिलता है भगवान शिव जैसा जीवनसाथी”
Comments are closed.