विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने लिखी भाई की मर्डर की स्क्रिप्ट

Untitled 3 copy 19
  • करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए रची गई साजिश

रंजन कुमार सिंह

उत्तराखंड की राजधानी में हुए चर्चित शूटआउट ने देहरादून के साथ झारखंड को भी हिला दिया है। देहरादून शहर के व्यस्त इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकलते समय बदमाशों ने विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ गैंगवार का नहीं बल्कि गहरी पारिवारिक साजिश का परिणाम सामने आ रहा है।
पुलिस के मुताबिक हत्या की पटकथा महीनों पहले तैयार की गई थी और इसके पीछे संपत्ति का विवाद मुख्य वजह बताया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

सुबह जिम से निकलते ही हमला

घटना शुक्रवार सुबह की है। विक्रम शर्मा रोज की तरह मॉल स्थित जिम में वर्कआउट के बाद बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए हमलावरों ने नजदीक से गोलियां बरसा दीं। हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।
सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुलिस ने इसे सुनियोजित कॉन्ट्रैक्ट किलिंग माना है।

ये भी पढ़े

देहरादून में मारा गया झारखंड का गैंगस्टर विक्रम शर्मा

भाई पर साजिश रचने का आरोप

जांच एजेंसियों को शक है कि हत्या की साजिश विक्रम के छोटे भाई अरविंद शर्मा ने रची। पुलिस सूत्रों के अनुसार योजना की नींव कई महीने पहले रखी गई थी। बताया जा रहा है कि साजिश जमशेदपुर में तैयार की गई, जहां आरोपियों के संपर्क और आपराधिक नेटवर्क सक्रिय थे। पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि पूरा प्लान झारखंड में बैठकर बनाया गया।

करोड़ों की संपत्ति बना विवाद की जड़

जांच में सामने आया है कि परिवार के पास देहरादून और अन्य जगहों पर करोड़ों की जमीन और कारोबार है। इन्हीं संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक संपत्ति के नियंत्रण और हिस्सेदारी को लेकर दोनों भाइयों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था, जो आखिरकार हत्या की साजिश तक पहुंच गया।

ये भी पढ़े

किसके दबाव में हुई कन्नौज जेल अधीक्षक पर कार्यवाही!

पेशेवर शूटर बुलाए गए

पुलिस का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए पेशेवर शूटर बुलाए गए थे। जांच में सामने आया कि हमलावर हरिद्वार से वाहन किराए पर लेकर देहरादून पहुंचे। हमलावरों ने पहले कई दिनों तक विक्रम शर्मा की गतिविधियों की रेकी की। वह कब जिम जाते हैं, कब लौटते हैं और किस रास्ते से आते-जाते हैं, पूरी जानकारी जुटाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

महीनों पहले लिखी गई थी हत्या की पटकथा

जांच अधिकारियों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी। हत्या की पूरी योजना महीनों पहले तैयार कर ली गई थी। वाहन किराए पर लेने, पहचान छिपाने और भागने के रास्ते तक सब कुछ पहले से तय था। नेटवर्क की जांच जारी है।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि साजिश में और कौन-कौन शामिल था तथा वित्तीय लेनदेन किसके जरिए हुआ।
भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पारिवारिक रिश्तों के बीच इतनी गहरी साजिश सामने आने से मामला और भी सनसनीखेज हो गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Spread the love

One thought on “विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने लिखी भाई की मर्डर की स्क्रिप्ट”

Comments are closed.

Odisha Weather
homeslider Odisha Weather

समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल

Odisha Weather दीघा में समुद्र का रौद्र रूप, 15 फीट ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित दीघा में समुद्र का मिजाज अचानक बेहद अशांत नजर आया। समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने के बाद पानी सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क तक पहुंच गया। समुद्र की ऊंची लहरों […]

Spread the love
Read More
Petrol-Diesel Price Today
Business homeslider

आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today :  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज आम लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं सितारे

Horoscope आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत! जानें नौकरी, धन और प्रेम का हाल मेष : आज आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यापार मजबूत होगा। मनोबल बढेगा। लाभ आने में विलम्ब होगा। परेशानियां कम होंगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा […]

Spread the love
Read More