मंडप में पहली पत्नी के पहुंचते ही दूल्हा फरार, दूसरी शादी का सपना टूटा

Untitled 4 copy 39

मध्य प्रदेश। ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में शनिवार देर रात उस वक्त ड्रामा देखने को मिला, जब बारात मंडप में पहुंची ही थी कि पहली पत्नी नेहा खान अचानक दुल्हन के साथ खड़े दूल्हे जीशान मिर्ज़ा को मंच पर खींच लिया। नेहा ने चीखते हुए कहा, कि ये मेरा पति है, इसने मुझे फोन पर तीन तलाक दे दिया और अब दूसरी शादी कर रहा है!  हंगामा इतना बढ़ गया कि दूल्हा घबराकर शेरवानी समेत मंडप से कूदकर भाग निकला। बाराती और मेहमान स्तब्ध रह गए।

ये भी पढ़े

भतीजे से अफेयर के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उतारा मौत के घाट

मामला 17 दिसंबर 2023 का है, जब नेहा का निकाह जीशान से हुआ था। शादी के मात्र एक महीने बाद ही जीशान ने नेहा पर दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पिता के निधन के बाद मां के साथ रह रही नेहा को मारपीट और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अंततः जीशान ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया।

ये भी पढ़े

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बिगड़े बोल…बलिया वालों को बताया दलाल

दूसरी शादी की खबर पड़ोसियों से मिलते ही नेहा पहले बहोड़ापुर थाने गई, लेकिन सुनवाई न होने पर सीधे SSP दफ्तर पहुंची और फिर मयूर गार्डन मैरिज हॉल जा धमकी। पुलिस रात करीब एक बजे मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूल्हा फरार हो चुका था। नेहा ने धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जीशान की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और महिलाओं के अधिकारों पर फिर बहस छिड़ गई है।

Spread the love

Kathmandu
homeslider International

10 सेकेंड में बची जान, बोले- ‘साथी आंखों के सामने बह गए’

नेपाल पुलिस के 32 और सशस्त्र पुलिस बल के नौ जवान अभी भी लापता, तलाश जारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी है। अब तक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायलों का रेस्क्यू कर इलाज शुरू किया […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
homeslider International

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 12 की मौत, 50 से अधिक लापता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसकी वजह से अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। तिब्बत से नेपाल में प्रवेश करने वाली भोटे कोशी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी के महिला कार्ड का जवाब डिंपल का सालाना ₹40 हजार

Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अब राजनीतिक दलों के बीच योजनाओं और वादों की प्रतिस्पर्धा दिखाई देने लगी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। लखनऊ में आयोजित प्रेस […]

Spread the love
Read More