फांसी पर झूल रहा था प्रेमी और प्रेमिका कर रही थी कॉल, अचानक प्रेमिका ने मोड़ा मुंह तो…

Untitled 2 copy 28
  • दो टूक लहजे में प्रेमिका का जवाब, मुझे तो अब वो पसंद है, तुम नहीं
  • इतना सुनते ही टूट गया प्रेमी और चादर के फंदे से झूल गया इकलौता हृदय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में यशोदा नगर के ओ-ब्लॉक में उस वक्त चीखें गूंज उठीं, जब घर की इकलौती कमाई और इकलौता सहारा 17 साल का हृदय राय अपने ही कमरे में चादर का फंदा बनाकर झूल रहा था। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब सवा ग्यारह बजे की यह दिल दहला देने वाली घटना है। मां मंजू राय जब लाइट बंद करने कमरे में पहुंचीं तो बेटे का शव फंदे से लटकता देख उनके मुंह से सिर्फ एक चीख निकली और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

परिवार के अनुसार उनके पिता ने बताया कि उनके बेटे हृदय की मौत की असली वजह उसकी प्रेमिका का वह आखिरी फोन कॉल था, जिसमें उसने साफ-साफ कहा,कि मुझे तुम अब पसंद नहीं हो, मुझे तुम्हारा दोस्त पसंद है। मरना है तो मर जाओ। हृदय ने जब रोते हुए कहा कि मैं मर जाऊंगा’, तो जवाब मिला ‘तो मर ही जाओ।’ यह पूरी बातचीत हृदय के फोन में रिकॉर्ड हो गई।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

मृतक हृदय के पिता नीरज राय ने बताया कि करीब एक साल पहले कन्नौज जिले में एक पारिवारिक समारोह में हृदय की मुलाकात वहां की एक लड़की से हुई थी। दोनों के बीच पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई, फिर फोन नंबर एक्सचेंज हुए और धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग गहरा गया। दोनों अक्सर मिलते भी थे। परिजनों का गंभीर आरोप है कि लड़की ने हृदय से लगातार पैसे लिए। महंगे गिफ्ट, रिचार्ज, बाहर घूमना खाना सब कुछ हृदय की जेब से होता था। लेकिन अचानक एक दिन लड़की ने रिश्ता तोड़ने का फैसला सुना दिया और हृदय के दोस्त के साथ अपनी नजदीकी की बात कही।

फांसी के वक्त भी आ रहा था प्रेमिका का कॉल

परिजनों ने बताया कि जब हृदय ने फंदा लगाया, उस वक्त भी उसका फोन लगातार बज रहा था और कॉल प्रेमिका की तरफ से ही आ रहा था। रिंगटोन की आवाज सुनकर ही मां कमरे की तरफ गई थीं। लाइट जलती देखकर दरवाजा खोला तो बेटे का शव लटकता मिला। चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी और दोनों बहनें वंशिका व नाभिका दौड़कर आईं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही नौबस्ता पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हृदय का मोबाइल कब्जे में लिया गया। उसमें मिली ऑडियो क्लिप और इंस्टाग्राम चैट को अहम सबूत माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार अबतक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है, प्रार्थना पत्र मिलने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More