ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

Untitled 2 copy 24
  • पापा-पापा चिल्लाता रहा बेटा, लेकिन नहीं पसीजा बाप का कलेजा
  • बेटे को मार कर बहू को पाना चाहता था जुल्मी ससुर, हो गई जेल

नया लुक डेस्क

लखनऊ। एक बेटे के लिए दस चौखट पर मत्था टेकते हुए लोगों को सभी ने देखा होगा। लेकिन यह कलियुगी पिता अपनी ही बहू के प्यार में इस कदर बावला हुआ कि बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटा पापा…पापा… चिल्लाता रहा, लेकिन बाप का कलेजा नहीं पसीजा। उसने गोली मारी, लेकिन गोली मिस हो गई तो फावड़े से बेटे को काट डाला। उसके बाद तेंदुए ने बेटे को मारा है, ये कहानी भी गांव में फैला दी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई बयां कर दी और वो बुरी तरह से फंस गया।

कहानी बिजनौर जिले के तिसोतरा गांव की है। वहां एक जल्लाद बाप सुभाष ने अपने ही बेटे सौरभ की हत्या फावड़े से काटकर कर डाली। सुभाष अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था, इसका विरोध करने पर उसने अपने सगे बेटे को मार डाला। सुभाष को लगता था कि यदि उसका पुत्र रास्ते से हट जाएगा तो बहू बरबस उसके पास आ जाएगी। अपनी इसी हवस की आग के चलते वह जल्लाद बन गया और खुद के बेटे को फावड़े से काट डाला।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

नांगलसोती के गांव तिसोतरा में सुभाष तोमर के खेत से 15 नवंबर को उसके 30 वर्षीय पुत्र सौरभ तोमर का शव मिला था। सूचना थी कि तीन दिन पहले यानी 12 नवंबर से ही सौरभ लापता है। पिता ने तेंदुए के हमले से सौरभ की मौत होने का शोर मचा दिया। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सौरभ हत्याकांड का खुलासा कर पिता सुभाष तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पिटाई पड़ते ही सुभाष तोमर ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और जिस बहू के इश्क में वो बावला हो गया था, उसी की FIR  में वह जेल चला गया।

ये भी पढ़े

घर का कबाड़ करें दान…बन जाए धनवान

सुभाष की पुत्रवधू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह छह साल पहले हुआ था, लेकिन कोई संतान नहीं हुई। ससुर सुभाष तोमर उस पर बुरी नजर रखता था। उसके पति सौरभ को इस बात का पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। ससुर नहीं माना, तो इसे लेकर घर में विवाद रहने लगा। इस कारण सुभाष ने अपने ही पुत्र सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। वह 12 नवंबर को बेटे को खेत पर गया और उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी सतेंद्र मलिक ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा और फावड़ा बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़े

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

सुभाष ने अपने पुत्र सौरभ को खेत पर ले जाकर गोली मारी। फायर मिस हो गया, तो उस पर फावड़े से हमला कर दिया। वह पापा-पापा चिल्लाता रहा, मगर सुभाष का दिल नहीं पसीजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और गले पर धारदार हथियार से वार के निशान आए हैं। हत्यारोपी पिता पुलिस को सूचना दिए बिना ही पुत्र सौरभ का शव घर ले गया था। वह जल्द से जल्द शव का अंतिम संस्कार करना चाह रहा था, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सौरभ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुत्र की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुत्रवधू की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

Spread the love

Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक स्विफ्ट कार से 2283 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की बरामदगी […]

Spread the love
Read More
Yashwant Verma Cash Scandal
homeslider National

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, जांच में साजिश के संकेत नहीं

Yashwant Verma Cash Scandal: पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच रिपोर्ट लोकसभा में पेश। समिति ने साजिश के संकेत नहीं मिलने की बात कही, लेकिन नकदी मिलने को गंभीर मामला माना।के सरकारी आवास से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में गठित जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश […]

Spread the love
Read More
Gutkha banned in Karnataka
Health homeslider

कर्नाटक में गुटखा और तंबाकू वाले पान मसाले पर एक साल का बैन

Gutkha banned in Karnataka: तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा तथा पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से […]

Spread the love
Read More