विश्व टेलिविजन दिवस पर विशेष

Untitled 1 copy 27

राजेन्द्र गुप्ता

21 नवंबर को विश्व टेलिविजन दिवस मनाया जाता है। टेलिविजन ने संचार और वैश्वीकरण में काफी अहम भूमिका निभाई है। इसके महत्वों को रेखांकित करने के लिए ही विश्व टेलिविजन दिवस मनाया जाता है।

टेलिविजन का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

टेलिविजन जनसंचार का एक ऐसा माध्यम है जिससे मनोरंजन, शिक्षा, खबर और राजनीति से जुड़ी गतिविधियों के बारे में सूचनाएं मिलती हैं। यह दो या तीन विमाओं में तस्वीरों और इमेज के संचार का माध्यम है। यह शिक्षा और मनोरंजन दोनों का एक स्वास्थ्यपरक स्रोत है। यह सूचना प्रदान करके समाज में अहम भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

वर्ल्ड टेलिविजन दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है?

21 और 22 नवंबर, 1996 को यूएन ने पहली बार विश्व टेलिविजन मंच का आयोजन किया। इससे मीडिया को टीवी के महत्व पर चर्चा करने का एक प्लैटफॉर्म मिला। टेलिविजन से दुनिया को बदलने में कैसे मदद मिल रही है, पर भी चर्चा हुई। यह विडियो इस्तेमाल का सबसे बड़ा स्रोत है। इसलिए 17 दिसंबर 1996 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया और 21 नवंबर को विश्व टेलिविजन दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया। निर्णय लेने की प्रक्रिया पर टेलिविजन के असर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कैसे मनाया जाता है विश्व टेलिविजन दिवस?

विश्व टेलिविजन दिवस को बढ़ावा देने के लिए लोग कई तरह की गतिविधियों का आयोजन करते हैं। पत्रकार, लेखक और ब्लॉगर्स टेलिविजन की भूमिका पर प्रिंट मीडिया, ब्रोडकास्ट मीडिया और सोशल मीडिया पर भी अपने विचार साझा करते हैं। स्कूलों में अतिथि वक्ताओं को आमंत्रित किया जाता है जो मीडिया और संचार की भूमिका पर बोलते हैं।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

भारत में टीवी का पहला प्रसारण कब हुआ?

भारत में पहला प्रसारण दिल्ली में 15 सितंबर 1959 में प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया। इसमें हफ्ते सिर्फ तीन दिन कार्यक्रम आते थे। वह भी सिर्फ 30-30 मिनट के लिए। लेकिन, शुरू से ही यह लोगों का मनोरंजन और ज्ञानवर्द्धन करने लगा। जल्द ही यह लोगों की आदत का हिस्सा बन गया।

दूरदर्शन ने अपना दूसरा चैनल कब शुरू किया?

26 जनवरी 1993 को दूरदर्शन अपना दूसरा चैनल लेकर आया। इसका नाम था मेट्रो चैनल। इसके बाद पहला चैनल डीडी 1 और दूसरा चैनल डीडी 2 के नाम से लोकप्रिय हो गया।

Spread the love

New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More