DM दरबार में पहुंचा अमेरिकन आश्रम का मामला, उच्च स्तरीय जांच की माँग

Untitled 7 copy 23

हरिद्वार। संत बाहुल्य क्षेत्र भूपतवाला के अमेरिकन आश्रम को लेकर नया मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने नई ट्रस्ट बनाकर आश्रम का संचालन करने का आरोप जड़ते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिकायत की है। स्थानीय लोगों की मांग है कि तय समय अवधि में उच्च स्तरीय जांच करते हुए पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाए।

ये भी पढ़े

दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में महिला आयोग सख्त, पुलिस को कड़ी करवाई के निर्देश

बुधवार शाम पंडित कपिल शर्मा जौनसारी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से कैंप कार्यालय में मुलाकात कर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। सौंपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया से उन्हें अमेरिकन आश्रम को खुर्द करने की जानकारी हुई है। आरोप लगाया कि नई ट्रस्ट बनाकर आश्रम का संचालन करने की तैयारी की गई है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

आरोप है कि आश्रम के ट्रस्टी या तो जीवित नहीं है और ना ही कोई दस्तावेज उपलब्ध है। मांग करते हुए कहा कि आश्रम की संपत्ति को सरकार में निहित करते हुए उसका कार्य कुंभ के लिए होना चाहिए। यही नहीं उच्च स्तरीय जांच करते हुए तय समय अवधि के अंदर रिपोर्ट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होनी चाहिए। इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि उन्हें एक शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है। इस संबंध में तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More