स्कॉलर्स होम के वार्षिकोत्सव में दिखा कला, संस्कृति और संवेदना का अद्भुत संगम

Untitled 12 copy 5
  • ‘लायन किंग’ और ‘सिंड्रेला’ ने दिए जीवन, आशा और मानवीय संबंधों के सार्थक संदेश
  • ‘हम क्यों हुए पराए’ ने झकझोरा मन, छोड़ी गहरी छाप

लखनऊ। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल में शनिवार को ‘वार्षिकोत्सव 2025’ बड़े उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कला, संस्कृति और संवेदना का जीवंत चित्र प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘बार्बी वर्ल्ड’ की प्रस्तुति ने बच्चों की कल्पनाशीलता और उत्साह से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। ‘लायन किंग’ ने संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश दिया, जबकि ‘सिंड्रेला’ ने आशा और सद्गुण की शक्ति को रेखांकित किया। वहीं हिंदी नाटक ‘हम क्यों हुए पराए’ ने वृद्धाश्रम के मार्मिक दृश्य के माध्यम से आज के पारिवारिक मूल्यों और माता-पिता के प्रति बदलते दृष्टिकोण पर गहरी छाप छोड़ी। ‘पिरामिड’ और ‘कराटे’ प्रदर्शन ने विद्यार्थियों के अनुशासन और टीमवर्क को उजागर किया, जबकि ‘थेस्पियन ऑफ वेलौर’ ने अभिनय कौशल से सभी का मन मोह लिया। ‘मेडली ऑफ भरतनाट्यम, बैले और स्पैनिश डांस’ ने भारतीय और वैश्विक नृत्य शैलियों का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। ‘युगों की गाथा’ ने भारतीय संस्कृति के विकास और युग परिवर्तन की सजीव झलक दिखाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल विक्रम कुमार, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, एन.सी.सी. उत्तर प्रदेश ने कहा कि बच्चों ने जिस तरह से कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं उससे यह स्पष्ट है कि स्कॉलर्स होम उन्हें गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को भी निखारने का कार्य कर रहा है। दृढ़ निश्चय, अनुशासन और कठोर परिश्रम से बच्चे जीवन में किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं, यह स्कॉलर्स होम के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से साबित कर दिया है।

विशिष्ट अतिथि योगेश्वर राम मिश्रा, सदस्य (प्रशासनिक), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा अधिकरण ने विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन अखिलेश जायसवाल, पूर्व कमिश्नर जगत राज त्रिपाठी, पूर्व सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार भी मौजूद रहे। निदेशक सरिता जायसवाल और प्रधानाचार्या अनुपम सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा तथा शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार ने विद्यालय की उत्कृष्ट यात्रा का स्मरण कर सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More