कार के डैम में गिरने से जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन की मौत, एक अभी भी लापता, तलाश में पुलिस

Untitled 15 copy 11

नया लुक ब्यूरो

रांची । झारखंड के रांची में हाटिया डैम में कार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जमशेदपुर से आ रही कार में चार लोग थे, जिसमें ड्राइवर और मुख्य जिला जज के दो बॉडीगार्ड डूबकर मर गए। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया। तीनों मृत पुलिसकर्मी जमशेदपुर के जिला जज के बॉडीगार्ड और चालक बताए जा रहे हैं। हादसा अचानक हुआ, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी पानी में समाते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें

नए भारत के विराट नेतृत्व के पक्ष में बिहार का जनादेश

पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे की जांच जारी है, और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में क्यों थी और किन परिस्थितियों में वह डैम में जाकर गिरी  पुलिस के मुताबिक जमशेदपुर से आ रही एक कार हाटिया डैम में गिर गई। कार में कुल चार लोग थे, जिसमें कार के ड्राइवर और मुख्य जिला जज के दो बॉडीगार्ड की डूबकर मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। मामले में हाटिया थाना के DSP  प्रमोद मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई और डैम में गिर गई। उन्होंने कहा कि यह हादसा रात के समय हुआ और कार में सवार लोग जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें

बिहार में बीजेपी का उभार, जातीय राजनीति से आगे हिन्दुत्व का वोट बैंक तैयार

लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस

ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है और लापता व्यक्ति को खोजने के लिए अभियान जारी है। साथ ही मामले में DSP ने लोगों से अपील की है कि हादसे वाली जगह के पास सावधानी बरतें और पुलिस की मदद करें। यह हादसा रांची में सड़क सुरक्षा और जल निकायों के पास वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत को फिर से सामने लाता है।

Spread the love

homeslider Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में जमानत याचिका खारिज

 नया लुक ब्यूरो  Jharkhand News : झारखंड हाईकोर्ट ने चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट भी आरोपी की जमानत अर्जी को अस्वीकार कर चुकी थी। हाईकोर्ट ने नहीं दी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Jharkhand

जेल की सलाखों के पीछे मौत का रहस्य, कैदी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

JharkhandNews  : झारखंड के लोहरदगा मंडल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद 27 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी जाहिद पवरिया के रूप में हुई है। वह एक यौन शोषण मामले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार […]

Spread the love
Read More
Jharkhand Politics

ज़मीन फर्जीवाड़ा मामले में 14 के ख़िलाफ़ आरोप गठित

CM हेमंत सहित तीन का आरोप गठन फिलहाल टला नया लुक ब्यूरो ED court Ranchi  :  ED के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को 17 में से 14 आरोपितों पर आरोप गठित किया गया। अदालत ने सीएम हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और […]

Spread the love
Read More