भारत ने यूएन में उठाया सीमा पार आतंकवाद, अवैध हथियारों की तस्करी का मुद्दा

Untitled 6 copy 15

शाश्वत तिवारी

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कहा कि वह दशकों से सीमा पार से हो रहे आतंकवाद और अवैध हथियारों की तस्करी से पीड़ित रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अब सीमा पार से ड्रोन के जरिए भी हथियार भेजे जा रहे हैं। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने यूएनएससी में ‘छोटे हथियारों’ पर आयोजित एक खुली बहस में भारत का वक्तव्य देते हुए यह टिप्पणी की। न्यूयॉर्क स्थित भारत के स्थायी मिशन ने 11 नवंबर को हरीश के संबोधन की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की, जिसमें उन्होंने कहा छोटे एवं हल्के हथियारों की अवैध तस्करी और उनका दुरुपयोग आतंकवाद और सशस्त्र समूहों को बढ़ावा दे रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा है।  उन्होंने कहा कि इन आतंकी समूहों के पास इतने आधुनिक हथियार तभी संभव हैं, जब उन्हें बाहर से वित्तीय और तकनीकी सहायता मिल रही हो। हरीश ने जोर देते हुए कहा कि यूएनएससी को ऐसे हथियारों की आवाजाही और इस्तेमाल को बढ़ावा देने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनानी चाहिए।

भारत ने इस बात पर भी जोर दिया कि तस्करी को रोकने, सीमा समन्वय में सुधार, खुफिया जानकारी साझा करने और प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रभावी अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है। भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, हरीश ने कहा कि देश छोटे एवं हल्के हथियारों के दुरुपयोग को रोकने को प्राथमिकता देता रहेगा, जिससे आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में योगदान मिलेगा। भारतीय राजनयिक ने कहा छोटे हथियारों तथा हल्के हथियारों की तस्करी न केवल सुरक्षा बल्कि विकास और मानवीय पहलुओं को भी प्रभावित करती है।  इन पर नियंत्रण के लिए देशों को मिलकर काम करना होगा, जिससे सीमा सुरक्षा, खुफिया साझेदारी और सूचना आदान-प्रदान को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि भारत में यूएन प्रोग्राम ऑफ एक्शन (पीओए) और इंटरनेशनल ट्रेसिंग इंस्ट्रूमेंट (आईटीआई) को सक्रिय रूप से सहयोग के रूप में लागू किया जा रहा है।

Spread the love

New Delhi
International

BSF कार्रवाई में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, भारत के प्रभारी राजदूत तलब

New Delhi: पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर कूटनीतिक तनाव देखने को मिला है। शुक्रवार को तरनतारन जिले में सीमा पार से भारत की ओर बढ़ रहे तीन संदिग्ध लोगों को BSF जवानों ने देखा। कार्रवाई के दौरान इनमें […]

Spread the love
Read More
International

कलिनिनग्राद पर पुतिन की परमाणु चेतावनी, NATO से बढ़ा तनाव

Moscow: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस और NATO के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस के क्षेत्र, खासकर कलिनिनग्राद, पर सीधा हमला होता है तो मॉस्को अपने पास मौजूद सभी हथियारों के इस्तेमाल पर विचार […]

Spread the love
Read More
International

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेवः हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा पर मंथन

शाश्वत तिवारी New Delhi: हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से 30 सितंबर को कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की नौवीं डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर स्तर की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार की मेजबानी में वर्चुअली आयोजित इस उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में पांच प्रमुख भागीदार […]

Spread the love
Read More