बिहार से लगे एक हजार किलोमीटर से ज्यादा बॉर्डर पर हाई अलर्ट

high alertNayaLook
  • कुशीनगर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया बार्डर पर सख्त पहरा, जमकर तलाशी

लखनऊ। बिहार में आज से मतदान शुरू है इसके मद्देनजर बिहार राज्य की सीमा से सटे सभी जिलों हाई अलर्ट पर हैं। कल रात से ही यहां सुरक्षा का जबरदस्त बंदोबस्त है,होटलों धर्मशालाओं के अलावा वाहनों की जबरदस्त तलाशी ली जा रही है। सभी पुलिस चौकियों और पिकेट्स पर CCTV कैमरों से निगराजी की जा रही है और बिहार राज्य से आने-जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग हो रही है। इसके चलते बार्डर पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुयी हैं।

ये भी पढ़े

ननद नहीं थी पसंद, भाभी ने उठाया ऐसा कदम… परिवार में हड़कम्प

बिहार से सटे सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज जिले पुलिस अलर्ट पर है। बिहार से लगने वाले इन सीमाई क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस बिहार राज्य से आने-जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। इसके अतिरिक्त, बिहार सीमा पर स्थित सभी पुलिस चौकियों और पिकेट्स पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चुनाव के साथ-साथ शराब और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

पुलिस पूरे अलर्ट मोड पर है और बिहार से आने-जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों का सत्यापन कर रही है। इस प्रक्रिया के दौरान ड्राइवरों के नाम, नंबर और गाड़ियों के पंजीकरण संख्या को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि कुशीनगर की 90 किलोमीटर लंबी सीमा बिहार राज्य से लगती है, जिस पर 12 थाने और 36 पुलिस चौकियां व पिकेट्स स्थित हैं। बिहार सीमा से सटे बाजारों और कस्बों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। इन क्षेत्रों में डायल 112 सेवा को भी सक्रिय किया गया है। NH 28 और NH 28B पर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है। आबकारी विभाग भी लोकल पुलिस के साथ सक्रिय है।

ये भी पढ़े

बिहार चुनाव चालू आहे….अबकी बनिन कैकर सरकार…हर अपडेट जानते रहे…..

कुशीनगर में ही बिहार सीमा पर पांच चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां संदिग्ध वाहनों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। ये चेकपोस्ट बांसी, पनियहवा, सलेमगढ़, बहादुरपुर और तमकुहीराज सीमा पर बनाए गए हैं। इन रास्तों से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है और उनका पूरा विवरण दर्ज किया जा रहा है। ऐसा ही हाल दूसरे जिलों का ही है। शाम मतदान प्रक्रिया बंद होने के बाद इस प्रक्रिया में ढील दी जाएगी।

Bihar Weather

बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां उफान पर

 Bihar में बाढ़ का कहर, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित Bihar Flood News: बिहार में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की स्थिति गंभीर कर दी है। राज्य के 13 जिलों में बाढ़ से करीब 27 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव […]

Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Read More
Katihar
Bihar Crime News

राखी बंधवाने मामा के घर आया था युवक, बरंडी नदी में डूबने से मौत

Katihar: रक्षाबंधन के त्योहार के बीच बिहार के कटिहार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत स्थित कमलाघाट में शनिवार सुबह बरंडी नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर […]

Read More