STF को मिली सफलता: फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश

Untitled 5 copy 38
  • सगे भाई सहित पांच जालसाज गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन, नकदी व वैगनआर कार बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में जालसाजों का आतंक थम नहीं रहा है। कोई बेरोजगारों को नौकरी दिलाने तो कोई पट्टा ठेका या फिर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर फुर्र हो जा रहा है। यूपी STF टीम ने शुक्रवार को गोंडा जिले के पिपरा बिटोरा इमिलिया क्षेत्र से ऐसे गिरोह को दबोचा है जो भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसाया और फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने के नाम उनकी मेहनत की कमाई हड़प लिए। STF टीम ने सगे भाई सहित पांच जालसाजों को पकड़ा है।

दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

STF के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कृष्ण नगर के भोला खेड़ा निवासी लाल बिहारी पाल, मोतीगंज गोंडा निवासी रवि वर्मा, मोतीगंज गोंडा निवासी सोनू वर्मा, वंशराज वर्मा व सत्य रोहन वर्मा बताया। इस गिरोह में रवि व सोनू सगे भाई हैं जो मिलकर ठगी की दुकान चलाते थे।

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के मुताबिक पकड़ा गया लाल बिहारी हरदोई जिले के अहिरौरी गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो फर्जी वेबसाइट साफ्टवेयर व पोर्टल के जरिए लोगों से मोटी रकम ऐंठ उनके हाथों में फर्जी दस्तावेज के जरिए बनाए गए जन्म-मृत्यु प्रमाण थमा देते हैं। STF को इनके पास से पांच मोबाइल फोन, 14 आयुष्मान कार्ड, सात एटीएम कार्ड, 25 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, पांच मृत्यु प्रमाण पत्र, 27 हजार छह सौ 90 रुपए की नकदी व एक वैगनआर कार बरामद हुई है।

Crime News

कठौता झील के किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

चिनहट: एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव कठौता झील किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैली सनसनी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कठौता झील के किनारे गुरुवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Read More
Crime News

तालकटोरा: पत्नी की हत्या करने वाला खूनी पति गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की हुई थी पुष्टि प्रेम संबंध के शक में दिया था घटना को अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow : तालकटोरा थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय रागिनी की हत्या उसी के पति सैलून कर्मी रोहित ने गला दबाकर की थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर तालकटोरा […]

Read More
Crime News

गोमतीनगर: बंद मकानों में चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : पूर्वी जोन की सर्विलांस व गोमतीनगर की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चोरों के अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के गहने, घटना में […]

Read More