दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

Untitled 2 copy 51
  • समधी-समधन में आंख मटक्का दोनों हुए फरार

मध्य प्रदेश। उज्जैन के बड़नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दो परिवारों में शादी की बात चल रही थी, लेकिन होने वाली शादी से पहले समधी और समधन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए। ऊंटवासा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला आठ दिन से घर से गायब थी। रिश्तेदारों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में महिला को गुरुवार को थाने लाया गया।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

महिला ने घर लौटने से किया इंकार

बताया गया है कि महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका बड़ा बेटे की शादी चिकली के रहने वाले 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी। दोनों की सगाई और शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे की मां का प्रेम प्रसंग दुल्हन के पिता से शुरू हो गया। अपने बच्चों की सगाई होने से पहले महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी समधी के साथ घर से भागने का निर्णय लिया। करीब आछ दिन तक दोनों घर से लापता रहे। महिला ने थाने में भी अपने घर लौटने से इंकार कर दिया और अपने प्रेमी समधी के साथ चिकली गांव चली गई। बताया गया है कि गांव में इस घटना का पता चलते ही यह चर्चा का विषय बन गया। बड़नगर पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं और यह व्यक्तिगत मामला है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

Untitled 6 copy
homeslider International

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद, एयर इंडिया ने घटाईं 100 उड़ानें! बढ़ती लागत से हिली एविएशन इंडस्ट्री

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बंद हवाई क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर जेट फ्यूल की आसमान छूती कीमतों ने अब देश की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में से एक Air India को बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने जून 2026 से अगले तीन महीनों तक […]

Read More
Untitled 5 copy
homeslider Raj Dharm UP

छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…

सैफई से लेकर लखनऊ तक प्रतीक की चर्चा लेकिन मुंह नहीं खोल रहे सपा के कार्यकर्ता नया लुक ब्यूरो भले ही सामाजिक रूप से सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के बीच अनबन दिखती थी, लेकिन दोनों में बैर या कटुता का भाव नहीं था। विभिन्न मतभेदों के बाद जब दोनों एक दूसरे से […]

Read More
प्रतीक यादव
homeslider Politics Raj Dharm UP

फिटफाट और चुस्त-दुरुस्त प्रतीक के मौत की खबर से मचाई सनसनी

आखिर क्या हो सकती है मौत की वजह, बीमारी, दवा या नशाखोरी, चर्चाओं का बाजार गर्म राजनीति से इतर फिटनेस व्यापार से जुड़े थे प्रतीक, पत्नी अपर्णा थीं बीजेपी के साथ नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से एक दुखद खबर आई है। समाजवादी पार्टी (सपा) से संस्थापक-संरक्षक मुलायम सिंह […]

Read More