रैली निकाल रहे बच्चों का पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत

Untitled 35 copy
  • बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए होली क्रास स्कूल नौतनवां के बच्चों द्वारा आज एक विशाल रैली निकाल कर आमजन को स्वच्छता के प्रति सचेत किया गया । रैली में बच्चों ने मिशन शक्ति अभियान को भी आगे बढाते हुए अपने हाथों में बैनर व तख्तियों के माध्यम से नारे लगाते हुए महिलाओं के साथ समान व्यवहार करने का आह्वाहन किया।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

इस जागरूकता रैली का नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के गांधी चौक पर स्टाल लगाकर बच्चों को जलपान कराया। पालिका अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि “स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम सभी स्वच्छता को एक जन अभियान बनाते हुए इसकी पहल अपने घर व कार्यालय से करे और महिलाओं को बराबर का दर्जा देकर उनका सम्मान बढ़ायें।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर विमला मैरी जोसफ,प्रबन्धक सिस्टर स्टेला,अमित सिंह, सुधीर कुमार, मिस सवीना आबिद,विजय कुमार मिश्रा व छात्रा पूर्वी जोशी, लीजा लिम्बु,साईना,अक्षरा पाण्डेय के अलावा सभासद अनिल जायसवाल,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,संजय मौर्य,दुर्गेश कुमार,राहुल दूबे,राकेश जायसवाल,प्रमोद पाठक,राजकुमार गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

Spread the love

Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More
Corruption
homeslider Purvanchal

घूसखोरी और अभद्रता के आरोप में निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मनीष पटेल निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Corruption महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई उप जिलाधिकारी के समक्ष हुई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई। बताया गया […]

Spread the love
Read More
Health Committee
Purvanchal

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में खराब प्रगति पर दिखाई सख्ती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी  Health Committee जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक: 25 जून 2026 को आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड, NCD  स्क्रीनिंग, आभा आईडी, संस्थागत प्रसव, ई–संजीवनी सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा […]

Spread the love
Read More