प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

Untitled 20 copy 2
  • सैकड़ों लोगों में कौतहूल जगा गयी फिल्म ‘शोले’ जैसी कहानी

पीलीभीत। सत्तर के दशक की रिकार्ड तोड़ फिल्म ‘शोले’ का वह सीन और बीरू के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान से उतरा नहीं है जब वीरू (धर्मेंद्र) पानी की टंकी पर चढ़ता है क्योंकि वह बसंती से शादी करना चाहता है। बसंती की मौसी (लीला मिश्रा) इसके लिए तैयार नहीं होती। वीरू मौसी पर दबाव बनाने के लिए टंकी पर चढ़ जाता है, और धमकी देता है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह कूद जाएगा। आज पीलीभीत शहर के जहानाबाद कस्बे में हजारों लोगों के सामने ‘शोले’ फिल्म का वही दृश्य उस सबय याद आ गया जब एक युवक अपनी पत्नी के मायके न जाने से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ गया। यह नजारा देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। बमुश्किल घंटो की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारने में कामयाबी मिल सकी।

ये भी पढ़े

अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, जहानाबाद थाना क्षेत्र के सरोरी गांव निवासी चंद्रसेन बुधवार सुबह जहानाबाद कस्बे में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसकी पत्नी वीरा देवी कुछ दिनों पहले उसकी किसी बात पर नाराज होकर मायके चली गई थी और अब लौटने से इंकार कर रही है। पत्नी की नाराजगी और वापस न आने से दुखी होकर चंद्रसेन टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही जहानाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए युवक को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश शुरू की है पर दोपहर तक युवक टावर से नहीं उतरा । उस वक्त तक कई पुलिसकर्मी टावर के नीचे खड़े होकर युवक से बातचीत करने का प्रयास कर रहे थे ताकि उसे शांति से समझाया जा सके। घंटो बाद युवक को नीचे उतारने के लिए राजी किया जा सके।

ये भी पढ़े

हे भगवान! एक और किशोरी हुई गर्भवती, जानकर रह जाएंगे भौचक्के

सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम लगातार उससे बात करती रही। यह युवक टावर से नीचे नहीं उतरा है, पर काफी कोशिशों के बाद पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल हो गयी। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और किसी भी आकस्मिक घटना को रोकने के लिए मौके पर बचाव टीम तैयार रखी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास का बाजार में भी कौतहूल पैदा हो गया और युवक को देखने वालों की तादाद बढ़ती गयी। बहरहाल पुलिस प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांत रहें।

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: जानें 12 राशियों का हाल

Today’s Horoscope मेष : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका यश बढ़ेगा। वृष : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, […]

Read More
Uttar Pradesh

ANTF यूनिट मेरठ: चार करोड़ दस लाख के अवैध गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

816.863 किलो ग्राम अवैध गांजा, आठ मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, दो कार, दो ट्रक, बैंक पासबुक व 13,460 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : ट्रक और कार के भीतर छिपाकर 816.863 किलो ग्राम अवैध गांजा लेकर जा रहे ट्रक व कार को ANTF मेरठ की टीम ने बुधवार को इटावा आगरा […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

नेपाल के बुटवल में 36 किलो चरस बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

बरामद चरस को भारत भेजने की थी तैयारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Bhairahawa Nepal : नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के बुटवल कस्बे से 36 किग्रा चरस बरामद किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते मादक पदार्थों […]

Read More