अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

Untitled 11 copy 11

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्वास्थ विभाग का एक अजब-गजब कारनामा सामने आया है। यहां विभाग के कर्मचारियों ने एक जिन्दा युवक की ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट बना दी। जिसके बाद ये पूरा मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पीड़ित के परिजन लगातार SP ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं।

ये भी पढ़े

हे भगवान! एक और किशोरी हुई गर्भवती, जानकर रह जाएंगे भौचक्के

जिंदा की बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला सहारनपुर जनपद के थाना बड़गांव क्षेत्र के ग्राम अम्बेहटा मोहन का है। बताया जा रहा है कि यहां 15 वर्षीय साहिब पुत्र तौफिक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण महाराष्ट्र काम करने गया था। उसके साथ गांव का दूसरा युवक शहनजर पुत्र रियासत त्यागी भी गया था। परिवार का आरोप है कि, बीते एक अक्टूबर की शाम धोलेरुबी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तीसरी मंजिल पर साहिब और ठेकेदार मोबिन पुत्र यामीन के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि मोबिन ने गुस्से में साहिब को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि, जब परिवार ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कागज़ दिए, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक साहिब का नाम नहीं, बल्कि जिंदा युवक शहनजर का नाम दर्ज था। इस लापरवाही की वजह से नाबालिग साहिब का डेथ सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा, जबकि शहनजर का आधार कार्ड और सरकारी रिकॉर्ड में नाम मृत दिख रहा है।

ये भी पढ़े

पीजी डाक्टरों के अर्धनग्न डांस और हुड़दंग मामले मे प्रबंधन ने की कारवाई

परिजनों का SSP दफ्तर में हंगामा

जिसके बाद अब दोनों परिवार SSP सहारनपुर आशीष तिवारी के पास पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक साहिब की मां ने आरोप लगाया है कि, मोबिन ने उसके बेटे को काम दिलाने के बहाने महाराष्ट्र ले जाकर उसकी जान ले ली। परिवार के वकीलों ने कहा कि कानून के तहत मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच CO देवबंद को सौंपी है। परिवार और वकील ने आरोप लगाया है कि मोबिन ने मृतक और जिंदा युवक के नामों के साथ दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

Spread the love

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More