इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

Untitled 11 copy 9
  • दो बच्चों की विधवा मां नाबालिग के साथ फुर्र, केवल 16 साल की उम्र के लड़के के साथ गई भाग

नया लुक संवाददाता

गोरखपुर। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। गाना भी है- न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन। जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। जी हां, ये सच भी है। लेकिन प्यार में शख्स ऐसा अंधा हो जाएगा कि वो अपने से आधी उम्र के लड़के के साथ फरार हो जाए तो अजीब सा लग़ता है। गोरखपुर की एक विधवा को ऐसा ही प्यार हुआ। वो इंस्टाग्राम पर एक 16 साल के लड़के के इश्क में पड़ गईं और प्यार इतना परवान चढ़ा कि वो उसके साथ फुर्र हो गई।

ये भी पढ़े

प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गए परिजन, जानें कहां का है मामला

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की विधवा महिला 16 साल के एक किशोर को लेकर लापता हो गई है। किशोर की मां ने तिवारीपुर थाने में तहरीर देकर पुलिस से अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पीड़ित मां बबीता ने बताया कि- उसका 16 वर्षीय बेटा रिश्ते में उसकी ननद की भाभी के संपर्क में था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। वे लंबे समय से चैटिंग कर रहे थे। महिला अक्सर गीडा क्षेत्र में अपनी बहन के घर जाती थी और वहीं किशोर से मुलाकात करती थी।

नाबालिग लड़के साथ फरार हुई महिला

किशोर की मां के अनुसार, उसे कई बार संदेह हुआ तो उसने बेटे को टोका, लेकिन उसने बात को हल्के में लिया। कुछ दिन पहले महिला अचानक उसके बेटे को लेकर घर से गायब हो गई। तब से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

लड़के की मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

इस मामले में गोरखपुर पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। परिवार इस घटना से बेहद चिंतित है और बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है।

Spread the love

Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More
JJD
Bihar homeslider

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

JJD बिहार में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए आंदोलन के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद बेऊर जेल भेज दिया है। उनके वकील का […]

Spread the love
Read More
Social Media
Analysis homeslider

लोकतंत्र शोर से नहीं, मीडिया के सख्त सवालों से होगा परिपक्व

Social Media समय के साथ लोगों की सोच और नजरिया काफी बदल गया है। खासकर आज की युवा पीढ़ी में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव की वजह सोशल मीडिया और मोबाइल है, जिसमें सब कुछ खुला हुआ है। डिजिटल क्रांति और 24/7 न्यूज चैनलों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिस […]

Spread the love
Read More